जब–जब होई धरम की हानि, बाढ़हिं असुर अधम अभिमानी।
तब-तब धरि प्रभु विविध शरीरा, हरहिं कृपानिधि सज्जन पीरा।।
Bhagwan Vishnu Ke 24 Avatars: रामचरितमानस की यह एक प्रसिद्ध चौपाई है, जिसका अर्थ है, जब-जब धर्म की हानि होती है. तब-तब अधर्मी और अभिमानी असुर बढ़ जाते हैं. तब-तब जगत के पालनहार श्रीहरि ने विभिन्न रूप धारण करके, कृपानिधान बनकर, सज्जनों के कष्टों का निवारण किया. धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु धरती पर कई अवतार ले चुके हैं. शास्त्रों की मानें तो विष्णुजी के 24 अवतार इस धरती पर होंगे. इनमें अब तक 23 अवतार हो चुके हैं, वहीं आखिरी ‘कल्कि अवतार’ आना बाकी है. इन 24 अवतारों में से विष्णु जी (Lord Vishnu) के 10 प्रमुख अवतार माने गए हैं. आज हम इनके बारे में भी आपको बताएंगे.
इस पुराण में 22 अवतारों का वर्णन
श्रीमद्भागवत पुराण में भगवान के 22 अवतारों का वर्णन है, वहीं कुछ धर्मशास्त्रों में 24 अवतार भी बताए गए हैं. जिनमें से “दशावतार” (दस अवतार) प्रमुख हैं. गरुड़ पुराण में दशावतार का वर्णन है. वे हैं- मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि अवतार.
किसे माना गया विष्णुजी का पहला अवतार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सृष्टि के प्रारंभ में भगवान ब्रह्मा ने अनेक लोकों की रचना की इच्छा करते हुए इस सृष्टि के लिए घोर तप किया. उनके तप से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने चार मुनियों के रूप में अवतार लिया. इन्हें ही विष्णु जी का पहला अवतार माना गया.
भगवान विष्णु के 24 अवतार
1- श्री सनकादि मुनि: सनक, सनन्दन, सनातन और सनत्कुमार नामक 4 कुमार, जो कि सृष्टि की रचना के लिए ब्रह्माजी से प्रकट हुए.
2- मत्स्यावतार
3- नारद मुनि: ब्रह्माजी के मानस पुत्र
4- नर-नारायण: ब्रह्मदेव के प्रपौत्र, धर्म और रुचि के जुड़वां पुत्र
5- कपिल मुनि
6- दत्तात्रेय: इनमें ‘त्रिदेव’ यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का रूप मिलता है.
7- कूर्म (कछुआ): समुद्र मंथन कराने के लिए यह अवतार लिया.
8- धनवंतरि: समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट हुए.
9- मोहिनी: समुद्र मंथन के बाद देवताओं को अमृत पिलाया.
10- यज्ञावतार
11- आदिराज पृथु
12- वराहवतार
13- नरसिंहावतार
14- हयग्रीव अवतार
15- वामन
20- हंसावतार
21- श्री राम
22- श्री कृष्ण: 16 कलाओं से युक्त, यही भगवान विष्णु के पूर्णावतार माने गए हैं.
23- बुद्ध अवतार
24- कल्कि अवतार: कलयुग के अंतिम चरण में धरती पर प्रकट होंगे.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।