Aquarius Horoscope: होलिका दहन और ग्रहण कुंभ राशिवालों के लिए खास, बस बरतें ये सावधानी!
Kumbh Rashifal Today 03 March 2026: त्योहारों के इस खास माहौल में 03 मार्च 2026 का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिला-जुला असर लेकर आया है. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्या एवं टैरो रीडर शक्ति के अनुसार आज आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी होगी, लेकिन होलिका दहन और ग्रहण के प्रभाव को देखते हुए सतर्क रहना भी जरूरी है. अगर संतुलन बनाए रखा तो आज की मेहनत आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकती है.
आत्मविश्वास और नेतृत्व में बढ़ोतरी
आज आप अपने ज्ञान और समझदारी के दम पर मजबूत स्थिति में रहेंगे. परिवार में आपकी बात को महत्व मिलेगा. किसी उलझी हुई स्थिति को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम हो सकती है. बस एक बात का ध्यान रखें कहीं ऐसा न हो कि आत्मविश्वास के साथ हल्की सी अहं की भावना जुड़ जाए. लोगों से भावनात्मक दूरी न बनाएं और व्यवहार में नरमी रखें.
करियर में फोकस जरूरी
अगर करियर में आगे बढ़ना है तो आज का दिन बहुत अहम है. पुराने मामलों या बेवजह की जिम्मेदारियों में उलझने से बचें. अपने लक्ष्य पर सीधा ध्यान रखें. आज किया गया परिश्रम भविष्य में मजबूत नींव साबित होगा. ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे गंभीरता से लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.
विवाद की आशंका, रहें सतर्क
दिन के बीच में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है. छोटी सी बात बहस में बदल सकती है, इसलिए संयम रखना बेहद जरूरी है. कुछ छिपे विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं. इसलिए किसी भी कागजी काम या बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें. सोच-समझकर कदम उठाएं.
पार्टनर का मिलेगा साथ
आज जीवनसाथी या पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. अगर मन में कोई उलझन है तो उनसे खुलकर बात करें. उनका साथ आपको मानसिक मजबूती देगा. रिश्तों में विश्वास और संवाद बनाए रखना जरूरी है.
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
आज सिरदर्द या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है. मानसिक तनाव से बचें और आराम को प्राथमिकता दें. हल्का और सात्विक भोजन फायदेमंद रहेगा. नियमित दिनचर्या अपनाएं और देर रात तक जागने से बचें.
होलिका दहन और ग्रहण का प्रभाव
आज होलिका दहन के साथ ग्रहण का विशेष प्रभाव भी माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्या शक्ति के अनुसार ग्रहण काल में भोजन से परहेज कर फलाहार करना बेहतर रहेगा. इस दौरान मंत्र जाप, ध्यान और दान-पुण्य का विशेष महत्व है. जरूरतमंदों की मदद करें, लेकिन दान सोच-समझकर करें. सकारात्मक ऊर्जा में खुद को बनाए रखना आज बेहद जरूरी है.
क्या करें आज?
करियर और लक्ष्य पर फोकस रखें, अनावश्यक विवाद से दूर रहें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें, ग्रहण काल में मंत्र जाप और ध्यान करें, जरूरतमंदों को दान दें.


