April Grah Gochar 2026: अप्रैल में सूर्य, बुध समेत कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, मेष, व
Last Updated:
April Planet Prediction Horoscope 2026: अप्रैल महीने में सूर्य, शुक्र समेत कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन करने वाले हैं. साथ ही इसी माह शनिदेव भी उदय होने जा रहे हैं. इस मास में ग्रह राशियों के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करने जा रहे हैं. ग्रह-नक्षत्र की यह स्थिति 5 राशियों के लिए कल्याणकारी रहने वाली है. आइए जानते हैं अप्रैल माह में ग्रहों के संयोग से किन किन राशियों को लाभ होगा…
April Planet Prediction Horoscope 2026: अप्रैल का महीना ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, इस महीने एक या दो नहीं बल्कि पांच ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. सबसे पहले मंगल ग्रह 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में गोचर करेंगे. इसके बाद 11 अप्रैल को बुध मीन राशि में गोचर करेंगे, फिर माह के अत में मेष राशि में गोचर कर जाएंगे. फिर 12 अप्रैल को शनि देव मीन राशि में उदय होंगे. सप्ताह के मध्य में यानी 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में गोचर कर जाएंगे, उसके कुछ दिन बाद ही यानी 19 अप्रैल को शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे. अप्रैल में बड़े ग्रहों की उथल पुथल 5 राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाली है. इन राशियों को पूरा माह एक के बाद एक कई नए सरप्राइज मिलेंगे और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में सुधार देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं अप्रैल में ग्रह-नक्षत्र की विचित्र स्थिति से किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…
अप्रैल में ग्रह गोचर का मेष राशि पर प्रभाव
अप्रैल का महीना मेष राशि वालों के लिए बेहद भाग्यशाली माना जा रहा है. इसलिए, शांत स्वभाव वाली इस राशि के लोगों में अप्रैल के महीने में एक स्पष्ट बदलाव देखने को मिलेगा. मानो कहीं से शक्ति आ गई हो और स्थितियों में अचानक से परिवर्तन आ जाएगा. उनके नेतृत्व गुण बढ़ेंगे और वे खुलकर अपनी बात रखेंगे. ग्रहों के प्रभाव से इस मास मेष राशि वाले तर्कपूर्ण ढंग से बोलेंगे और बिना किसी झिझक के अपनी राय व्यक्त करेंगे. ये गुण, जो पहले उनमें नहीं थे, दूसरों को आश्चर्यचकित कर देंगे. अप्रैल माह में मेष राशि वाले अधिक ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ कार्य करना पसंद करेंगे.
अप्रैल में ग्रह गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव
अप्रैल में सूर्य, बुध, शुक्र समेत बड़े ग्रहों के संयोग का लाभ मिथुन राशि वालों को मिलने वाला है. इस पूरे माह में मिथुन राशि वालों के लिए करियर का सुनहरा दौर रहने वाला है. जो लोग वर्षों से यह महसूस कर रहे हैं कि चाहे वे कितनी भी कोशिश कर लें, उन्हें कोई सफलता नहीं मिल रही है और उनका भाग्य साथ नहीं दे रहा है तो अप्रैल महीने में होने वाले घटनाक्रमों को देखकर वे आश्चर्यचकित रह जाएंगे. ऐसी परिस्थितियां आएंगी जब वे सोचेंगे, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे जीवन में इतना अच्छा बदलाव आएगा. क्योंकि बुध और मंगल का इस राशि पर गहरा प्रभाव रहेगा. इसलिए, उनकी बुद्धि में निखार आएगा और वे हर कार्य में नई सोच दिखाएंगे.
अप्रैल में ग्रह गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव
अप्रैल मास में ग्रह-नक्षत्र के संयोग से सिंह राशि वालों को नेतृत्व में सफलता मिलेगी और सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. सिंह राशि वाले इस मास में जो भी करेंगे, उसमें सफल होंगे. सूर्य और शनि का संयोजन इस राशि पर अद्भुत प्रभाव डालने वाला है. आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और धन प्राप्ति के मार्ग भी मिलेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाने की स्थिति में होंगे. ग्रहों के शुभ प्रभाव से सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और बच्चों व माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा, जिससे आपकी चिंता कम होगी और खुशियों में वृद्धि होगी.
अप्रैल में ग्रह गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव
अप्रैल में ग्रहों के संयोग से वृश्चिक राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. इस राशि के छात्रों की पढ़ाई में तरक्की होगी और परिवार में किसी सदस्य की इस मास में सरकारी नौकरी लग सकती है. अप्रैल में वृश्चिक राशि वाले थोड़े शांत स्वभाव के हो जाएंगे, वे ज्यादा बात नहीं करेंगे. दूसरों को लगेगा मानो वे कोई राज छुपा रहे हों, उन्हें समझ नहीं आएगा कि यह बदलाव क्यों आया है. लेकिन इस बदलाव का कारण यह है कि वृश्चिक राशि वाले अप्रैल में नए लक्ष्य तय करेंगे. शनि का इस राशि के जातकों पर अप्रैल माह में अच्छा प्रभाव रहेगा, इससे वे और बुद्धिमान बनेंगे और उन्हें दीर्घकालिक लाभ मिलेगा.
अप्रैल में ग्रह गोचर का मकर राशि पर प्रभाव
अप्रैल में ग्रह-नक्षत्र के संयोग से मकर राशि वालों को आर्थिक रूप से अपार लाभ होगा. इस मास में मकर राशि वालों के अंदर सूर्य और बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से समझदारी बढ़ेगी और बातचीत व व्यवहार से सभी को प्रभावित भी करेंगे. वहीं शनिदेव के उदय होने से मकर राशि वालों की परेशानियां कम होती जाएंगी और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में सुधार देखने को मिलेंगे, जो आपको मानसिक शांति देंगे. ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण विदेश यात्रा के अवसर बढ़ेंगे. वे अपने कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे और सफल भी होंगे. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस मास में आपकी इच्छा पूरी होने वाली है.
About the Author

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें


