Ameeron ka Vastu Secrete: घर में मौजूद ये 7 चीजें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, जानिए अमीरों के घरों का वास्तु सीक्रेट

Ameeron ka Vastu Secrete: घर में मौजूद ये 7 चीजें बदल सकती हैं आपकी किस्मत, जानिए अमीरों के घरों का वास्तु सीक्रेट

Last Updated:

Ameeron ka Vastu Secrete: कई बार हम मेहनत तो बहुत करते हैं, लेकिन पैसा और तरक्की मन मुताबिक नहीं मिलती. वास्तु शास्त्र में मान्यता है कि घर में कुछ खास चीज़ें रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होती है. अमीर और सफल लोगों के घरों में अक्सर ये चीज़ें पाई जाती हैं. इसे सिर्फ सजावट समझना गलत होगा, यह धन, समृद्धि और खुशहाली के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं. भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बताते हैं कि इन वस्तुओं को सही दिशा और स्थान पर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इससे मन और दिमाग पर भी अच्छा असर पड़ता है, अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पैसा, खुशहाली और तरक्की हमेशा बनी रहे, तो इन वस्तुओं को घर के सही कोने में रखना बेहद जरूरी है.

अमीरों के घर में कुछ खास चीज़ें हमेशा मौजूद रहती हैं जो धन, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं. मनी प्लांट, फव्वारा, लाफिंग बुद्धा, मेंढक, चावल की डिब्बी, कछुआ और क्रिस्टल जैसी वस्तुएं घर में सही दिशा में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में तरक्की आती है.

Vastu tips for wealth

घर में कौन-कौन सी चीज़ें हमेशा रखें? 1. मनी प्लांट मनी प्लांट को धन और तरक्की का पौधा माना जाता है. यह हवा को साफ करता है और इसकी पत्तियां बढ़ती हैं तो जीवन में सफलता और तरक्की आती है. इसे हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें. इसे कभी भी घर के बाहर या उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें, अगर यह सही दिशा में रखा जाए तो यह घर में आर्थिक उन्नति और व्यापार में बढ़ोतरी लाता है.

Vastu tips for wealth

2. बहता हुआ जल/फव्वारा घर में बहता हुआ जल हमेशा धन और ऊर्जा के प्रवाह का प्रतीक है. अमीर लोग अपने घर के अंदर या मुख्य प्रवेश द्वार के पास छोटा सा फव्वारा रखते हैं. इसे उत्तर दिशा में रखें और पानी हमेशा अंदर की तरफ बहता हुआ हो. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Vastu tips for wealth

3. लाफिंग बुद्धा और तीन टांगों वाला मेंढक लाफिंग बुद्धा खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक है, जबकि तीन टांगों वाला मेंढक धन को आकर्षित करता है. इन्हें हमेशा मुख्य द्वार की तरफ मुंह करके रखें. लाफिंग बुद्धा को ड्राइंग रूम में भी रखा जा सकता है, लेकिन रसोई या सीधे जमीन पर न रखें. यह घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है.

Vastu tips for wealth

4. चावल की डिब्बी हिंदू धर्म में चावल को अन्न, समृद्धि और अन्नपूर्णा देवी का प्रतीक माना जाता है. अमीरों के घर में चावल की डिब्बी हमेशा भरी और साफ रहती है. रसोई में इसे हमेशा पूरा और साफ रखें. आप इसमें कुछ सिक्के या हल्दी की गांठ भी रख सकते हैं. यह घर में अन्न और धन की कमी कभी नहीं होने देता.

Vastu tips for wealth

5. धातु का कछुआ कछुआ लंबी उम्र, स्थिरता और निरंतर प्रगति का प्रतीक है. इसे घर में रखने से धन की रुकावट दूर होती है और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बढ़ती है. इसे उत्तर दिशा में पानी से भरे छोटे बर्तन में रखें. यह परिवार के मुखिया की आयु बढ़ाने और व्यापार में स्थिरता लाने में भी मदद करता है.

Vastu tips for wealth

6. क्रिस्टल गेंद क्रिस्टल गेंद सकारात्मक ऊर्जा को चारों ओर फैलाती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है. इसे ड्राइंग रूम या वर्क स्पेस में रखें. यह निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाती है और घर में खुशहाली बनाए रखती है.

Vastu tips for wealth

7. धन की मूर्ति या चित्र कुबेर जी या धन-संबंधित किसी देवता की मूर्ति या चित्र घर में धन के प्रवाह को मजबूत करता है. इसे मुख्य प्रवेश द्वार या पूजा स्थान में रखें. यह घर में समृद्धि और संपन्नता को आकर्षित करता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

घर में मौजूद 7 चीजें बदल सकती हैं किस्मत, जानिए अमीरों के घर का वास्तु सीक्रट

Source link

Previous post

पृथ्वी पर यहां विश्राम करते हैं भगवान विष्णु, दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर लेकिन प्रतिमा का मुख दक्षिण दिशा की तरफ क्यों? जानें

Next post

जन्मतिथि से जानते हैं साल 2026 किन किन मूलांक वालों के लिए रहेगा लाभकारी, सूर्यदेव किस पर करने वाले हैं मेहरबानी

You May Have Missed