Aja Ekadashi 2025 Date: भाद्रपद की पहली एकादशी कब है? पंचांग से जानें सही तारीख, मुहूर्त, पारण समय और महत्व
भाद्रपद की पहली एकादशी यानि अजा एकादशी तारीख
दृक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद की पहली एकादशी या अजा एकादशी व्रत 19 अगस्त दिन मंगलवार को है. इसके लिए आवश्यक भाद्रपद कृष्ण एकादशी तिथि 18 अगस्त सोमवार को शाम 5 बजकर 22 मिनट से शुरू होगी और 19 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगी.
अजा एकादशी मुहूर्त
त्रिपुष्कर योग में अजा एकादशी
अजा एकादशी पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है. इस योग में आप जो भी शुभ कार्य करते हैं, उसका तीन गुना शुभ फल प्राप्त होता है. त्रिपुष्कर योग अजा एकादशी की देर रात 01:07 ए एम से लगेगा, जो 20 अगस्त को सुबह 05:53 बजे तक है. यह योग पारण के समय रहेगा.
अजा एकादशी पारण समय
अजा एकादशी व्रत का महत्व
अजा एकादशी का व्रत सभी सुखों को देने वाला है. भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति के पाप मिटते हैं और वह मोक्ष का अधिकारी बन जाता है. श्रीहरि के आशीर्वाद से दुख, दरिद्रता, शोक आदि का नाश होता है. संतान सुख मिलता है. संतान पर कोई संकट आता है, तो वह टल जाता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


