Aaj Ka Vrishabh Rashifal : लव लाइव में हो सकती है खटपट, वृषभ राशि के जातक आज भूलकर भी न करें ये गलती

Aaj Ka Vrishabh Rashifal : लव लाइव में हो सकती है खटपट, वृषभ राशि के जातक आज भूलकर भी न करें ये गलती

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 December 2025 : आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ के जातकों के लिए आज सुख और दुख दोनों का है. इनकी लव लाइफ थोड़ा उथल-पुथल रहेगा. कुछ उपाय करना न भूलें. यही आपको बचाएंगे.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 December 2025/वाराणसी. ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 11 दिसम्बर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के हिसाब से आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन कैसा रहने वाला है. लोकल 18 से बात करते हुए ज्योतिष के जानकार आचार्य संतोष मिश्र बताते हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. लव लाइफ में खटपट हो सकती है लेकिन आज आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे. हालांकि आप मानसिक तनाव में रहेंगे. ऐसे में अगर आप कुछ समय एकांत में बिता लें तो आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी.

यहां करें पैसों का निवेश, खूब होगा फायदा

वृषभ राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें व्यवसाय के क्षेत्र में बड़े फैसलों से बचना चाहिए. बहुत जरूरी हो तो आप इन फैसलों को लेने से पहले बड़े बुजुर्गों से सलाह ले सकते हैं. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आप ऑफिस में काम के दबाव को लेकर तनाव में रहेंगे. आज आप नई नौकरी के लिए भी प्रयास कर सकते हैं. जो लोग स्टूडेंट्स हैं, आज उन्हें अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर रखने की जरूरत है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप चांदी में निवेश करें. इससे भविष्य में आपको तगड़ा मुनाफा होगा.

हो सकती है नोकझोंक
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ आज मिलीजुली रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को भी थोड़ा वक्त जरूर दें. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वे अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना आपके लाइफ पार्टनर से आपकी नोकझोंक हो सकती है. आज आपका शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करें और केले की जड़ में हल्दी, गुड़ और चने की दाल को जल में डालकर अर्पण करें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

लव लाइव में हो सकती है खटपट, वृषभ राशि वाले आज भूलकर भी न करें ये गलती

Source link

Previous post

Aaj Ka Mesh Rashifal : ऑफिस में कोई नजरअंदाज नहीं कर पाएगा आपका काम, मेष राशि के लिए आज पीपल का पेड़ शुभ

Next post

Aaj Ka Mithun Rashifal : ब्रेकअप का डर कम, प्यार का भरोसा ज्यादा, मिथुन राशि वालों के लिए दिन रोमांस से भरा, जानें मिथुन राशि वालों का आज का दिन

You May Have Missed