Aaj Ka Vrishabh Rashifal: बिजनेस में सोच-समझकर करें फैसला, लव लाइफ में जरा संभलें, जानें वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 5 November 2025 Taurus Horoscope Today: 5 नवंबर, बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के दिन वृषभ राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास. आज अश्विनी नक्षत्र और सिद्धि योग के संयोग में चंद्रमा मेष राशि में गोचर कर रहे हैं. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित सुभाष पांडेय के अनुसार आज वृषभ राशि के जातकों को नए कार्य में सफलता मिलेगी, पर बिजनेस में जल्दबाजी से बचें.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 5 November 2025 (वृषभ राशिफल 5 नवंबर 2025): 5 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक पंचांग के अनुसार, आज अश्विनी नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि में, जो कि मंगलदेव की राशि है, गोचर कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित सुभाष पांडेय से कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित सुभाष पांडेय के अनुसार, आज वृषभ राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा. आप कुछ रचनात्मक कार्यों में सफलता पा सकते हैं. आज नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ रहेगा.
बिजनेस में जल्दबाजी से बचें
वृषभ राशि के जातकों के लिए बिजनेस के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा. किसी भी बड़े या अहम फैसले को फिलहाल टालना बेहतर होगा. अगर आप कार्यक्षेत्र में पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो मुनाफा मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आज थोड़ा तनाव झेलना पड़ सकता है. बॉस की डांट सुनने को भी मिल सकती है. हालांकि, आज म्यूचुअल फंड या इन्वेस्टमेंट में पैसा लगाने से अच्छा लाभ हो सकता है.
पार्टनर से बहस से बचें, रिश्तों में मिठास रखें
लव लाइफ में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना पार्टनर से विवाद संभव है. जो लोग शादीशुदा हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. वे अपने जीवनसाथी के साथ घूमने या समय बिताने जा सकते हैं.
गणेश जी को चढ़ाएं मोदक, मिलेगा शुभ फल
आज का शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
वृषभ राशि के जातक आज गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा घास व मोदक का प्रसाद चढ़ाएं. इससे जीवन के संकट दूर होंगे और मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें
मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें


