Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, रुका पैसा मिलेगा वापस, लव लाइफ में आएगी मिठास

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आज वृषभ राशि पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, रुका पैसा मिलेगा वापस, लव लाइफ में आएगी मिठास

Last Updated:

Aaj ka Vrishabh Rashifal 1 August 2025: वृषभ राशि के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है, लव लाइफ के लिए दिन …और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • वृषभ राशि वालों के लिए 1 अगस्त का दिन शुभ रहने वाला है.
  • आर्थिक लाभ की संभावनाएं और लव लाइफ में सफलता मिलेगी.
  • आज का शुभ रंग क्रीम है और शुभ अंक 5 है. माता लक्ष्मी की पूजा करें.
Today Taurus Horoscope: ज्योतिषशास्त्र में ग्रह-नक्षत्रों के चाल के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 1 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है.इस दिन स्वाति नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहें हैं. आइये जानते है काशी (Kashi) के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस,करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि आज का दिन वृषभ राशि (Aaj Ka Vrishabh Rashi) के जातकों के काफी अच्छा होगा.आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अचानक कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.

नए प्लानिंग को देंगे मूर्त रूप
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस करने की सोच रहे है आज वो अपने प्लानिंग को मूर्त रूप दें सकतें है.वहीं जो लोग पहले से बिजनेस कर रहें हैं आज उन्हें अच्छा मुनाफा भी हो सकता है. बात नौकरी करने वालों की करें तो आज आप ऑफिस में अपनी प्रतिभा को अपने बॉस के सामने साबित कर सकते हैं.वहीं जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र में नौकरी कर रहें हैं आज उनका दिन थोड़ा चुनौती भरा होगा. बात निवेश की करें तो आज आप गोल्ड बांड में पैसा इन्वेस्ट कर सकतें है इससे आपको फायदा होगा.

पार्टनर से मिलेगा तोहफा
वृषभ राशि वालों का लव लाइफ आज काफी सुखद होगा.आज आपको आपके पार्टनर से कोई तोहफा मिल सकता है.इसके अलावा आज आप कहीं लांग ड्राइव पर घूमने भी जा सकतें है.वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपको अपने लाइफ पार्टनर का भरपूर साथ जरूर मिलेगा.

लक्ष्मी जी को चढ़ाए स्फटिक की माला
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 5 है.आज के दिन वृषभ राशि के जातको को माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए.पूजा के दौरान यदि आप उन्हें स्फटिक की माला चढ़ाते हैं तो इससे आपपर उनकी कृपा बरसेगी.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें

homeastro

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Source link

You May Have Missed