Aaj ka Tula Rashifal: भौमवती अमावस्या पर तुला राशि के लिए खास योग, सेवा और दान से खुलेगी किस्मत

Aaj ka Tula Rashifal: भौमवती अमावस्या पर तुला राशि के लिए खास योग, सेवा और दान से खुलेगी किस्मत

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 17 February 2026: पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास की अमावस्या और भौमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग है. यह दिन कर्ज मुक्ति, पितृ शांति और बाधाओं से मुक्ति के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है. तुला राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव आया है. चंद्रमा पंचम भाव में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे बुद्धि, शिक्षा, प्रेम और रचनात्मकता को बल मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. निवेश में सावधानी और क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि है. आज की सुबह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि भौमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग बना हुआ है. मंगलवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को कर्ज मुक्ति, पितृ शांति और जीवन की बाधाओं से मुक्ति के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है. इस दिन किए गए दान, जप, तप और सेवा कार्य कई गुना फल देने वाले होते हैं. तुला राशि वालों के लिए आज ग्रहों की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. चंद्रमा आज मकर राशि से निकलकर आपके पंचम भाव यानी कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, पंचम भाव बुद्धि, संतान, शिक्षा और प्रेम से जुड़ा होता है, इसलिए आज का दिन मानसिक स्पष्टता, रचनात्मकता और भावनात्मक संतुलन को बढ़ाने वाला रहेगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय अध्ययन और एकाग्रता के लिहाज से अनुकूल है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. आज के दिन संयम, सेवा और सकारात्मक सोच अपनाने से विशेष लाभ प्राप्त होगा.

तुला राशि के लिए आज गहन चिंतन का दिन

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, आज का दिन आपके लिए गहन चिंतन और भविष्य की योजनाओं का है, क्योंकि आज अमावस है और चंद्रमा आकाश में अदृश्य है. जिसका अर्थ है आज आपको बहारी दुनिया से ज्यादा अपनी आंतरिक आवाज सननी होगी.

लवर्स के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

पंचम भाव में चंद्रमा का आना विद्यार्थी और रचनात्मक लोगों के लिए बहुत शुभ है. आज आपके दिमाग में नए और अनोखे विचार आएंगे जो की भविष्य में आपको बड़ा लाभ देंगे. दोपहर का समय संतान पक्ष को लेकर थोड़ा चिंता जनक हो सकता है या उनकी किसी बात पर आपको निर्णय लेना पड़ सकता है. लेकिन प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन शांति और समझदारी वाला रहेगा.

जोखिम भरे निवेश से बचें

यदि कोई पुराना मतभेद चल रहा है तो आज शांत दिमाग से बात करने पर वह सुलझ सकता है. अमावस्या की ऊर्जा आपको रिश्तो की गहराई समझाने में मदद करेगा. आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की भी जरूरत है, क्योंकि पंचम भाव जुआ सट्टा और शेयर बाजार का है. इसलिए आज जोखिम भरे निवेश से बचें. आज लिया गया गलत आर्थिक निर्णय आपको फसा सकता है साथ ही आज क्रोध पर काबू रखें, क्योंकि आज मंगलवार है और अमावस का योग वाणी को तीखा बना सकता है.

तुला राशि के जातक आज करें ये उपाय

तुला राशि के जातक आज हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान जी का पाठ करें या सुने .इसके अलावा आज किसी गाय को भीगे हुए चने और गुड खिलाना ना भूले ऐसा करने से आपके रुके हुए कार्य में गति आएगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj ka Makar Rashifal: छात्रों के लिए शुभ दिन, क्रोध पर रखें नियंत्रण, पितृ अमावस्या पर सेवा और दान से मिलेगा विशेष लाभ

Next post

Surya Grahan 2026 Upay: सूर्य ग्रहण आज, अशुभ प्रभावों से बचने के लिए करें यह उपाय, सुनें सूर्य अष्टकम् पाठ

You May Have Missed