Aaj ka Singh Rashifal 25 February 2026: आज सिंह राशि के लिए मिला-जुला दिन, लेकिन इन मामलों में बरतें सावधानी, पढ़े राशिफल 

Aaj ka Singh Rashifal 25 February 2026: आज सिंह राशि के लिए मिला-जुला दिन, लेकिन इन मामलों में बरतें सावधानी, पढ़े राशिफल 

Aaj Ka Singh Rashifal 25 February 2026, Leo Daily Horoscope: बुधवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए राहत भरा संकेत लेकर आया है. बीते दिन की तुलना में आज परिस्थितियों में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव है और पंच ग्रहों की युति बन रही है, जिसमें राहु, सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध शामिल हैं. इन सभी ग्रहों पर शनि की दृष्टि भी बनी हुई है, जिससे दिन पूरी तरह आसान तो नहीं रहेगा, लेकिन संतुलन बना रहेगा.

ग्रहों की स्थिति को देखें तो आज कुंडली में शुक्र 24 डिग्री पर है, जिसे कमजोर स्थिति माना जाता है, जबकि मंगल मात्र 1 डिग्री पर होकर अस्त की स्थिति में है. ऐसे में ग्रहों का यह संयोग सिंह राशि के जातकों के लिए औसत परिणाम देने वाला रह सकता है. यानी कुछ मामलों में राहत मिलेगी तो कुछ में सावधानी जरूरी रहेगी. दिन को समझदारी से निकालना ही बेहतर रहेगा.

करियर और शिक्षा राशिफल
करियर के मामले में आज का दिन हल्का-फुल्का लाभ देने वाला हो सकता है, लेकिन जोखिम भी बना रहेगा. लग्न में राहु और शुक्र की स्थिति नौकरीपेशा लोगों को शॉर्टकट के जरिए लाभ दिलाने के संकेत दे रही है, लेकिन ऐसे फैसलों में सतर्क रहना जरूरी है. शनि की स्थिति भी धीरे-धीरे सकारात्मक संकेत दे रही है, लेकिन अभी प्रमोशन या नई नौकरी के लिए समय अनुकूल नहीं है. फिलहाल जहां हैं, वहीं मेहनत और धैर्य के साथ काम करना बेहतर रहेगा. छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रह सकता है, इसलिए बड़े फैसले टालना ही समझदारी होगी.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और पैसों के मामले में आज हल्का सुधार देखने को मिल सकता है. कारोबार में छोटे-छोटे फायदे के योग बन रहे हैं. नए लोगों से संपर्क बन सकता है और छोटी डील्स से लाभ मिल सकता है. हालांकि धन की आवक सामान्य ही रहेगी. खास बात यह है कि आज महिलाओं से जुड़े कार्यों या सहयोग से लाभ मिलने के संकेत हैं. दोपहर के समय अभिजीत मुहूर्त में अनाज, बीज या काली वस्तुओं में निवेश करना भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. दिनभर ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस होगी. यदि पहले से कोई बीमारी या परेशानी चल रही थी तो उसमें भी सुधार के संकेत मिल सकते हैं. मानसिक रूप से भी हल्कापन महसूस होगा, जिससे दिन बेहतर तरीके से बीतेगा.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन आज सुखद रहने वाला है. पति-पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा और आपसी समझ से रिश्ते मजबूत होंगे. परिवार के अन्य सदस्यों का भी सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में भी आज मिठास बढ़ेगी. अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था तो वह दूर हो सकता है और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 1 अंक सबसे शुभ रहेगा. इसके अलावा 2, 3, 6 और 7 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी जरूरी काम, वाहन नंबर या निर्णय में इन अंकों का उपयोग करना फायदेमंद रह सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषी डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज के दिन सिंह राशि के जातकों को जल से जुड़े स्थानों जैसे नदी, तालाब या बावड़ी से दूरी बनाकर रखनी चाहिए. उत्तर दिशा की यात्रा से भी बचना बेहतर रहेगा. धार्मिक उपायों में भगवान विष्णु की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed