Aaj ka Singh Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए चुनौतियों भरा रहेगा दिन, बड़े फैसले लेने से बचे, गुस्से पर रखें काबू, पढ़े राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 24 February 2026, Leo Daily Horoscope: आज ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है, जिससे मन में भ्रम और असमंजस बना रहेगा. राहु और केतु आमने-सामने होने से कामों में रुकावटें आ सकती हैं. वृषभ राशि उदित हो रही है और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है. कुंभ लग्न की कुंडली में पांच बड़े ग्रह एक साथ बैठे होने से निर्णय लेने में दिक्कतें बढ़ सकती हैं.
Aaj Ka Singh Rashifal 24 February 2026: मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है. खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है, जिससे मन में भ्रम और असमंजस बना रहेगा. राहु और केतु आमने-सामने होने से कामों में रुकावटें आ सकती हैं. वृषभ राशि उदित हो रही है और कृतिका नक्षत्र का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है. कुंभ लग्न की कुंडली में पांच बड़े ग्रह एक साथ बैठे होने से निर्णय लेने में दिक्कतें बढ़ सकती हैं. ऐसे में आज के दिन संयम और धैर्य रखना बेहद जरूरी रहेगा.
करियर और शिक्षा राशिफल
करियर के मामले में आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है. पांच ग्रहों की युति से काल सर्प योग जैसा प्रभाव बन रहा है, जिससे कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं. ऑफिस में काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा और बार-बार रुकावटें आ सकती हैं. सहकर्मियों या अधिकारियों के साथ मतभेद होने की भी संभावना है. निर्णय लेने में आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है. हालांकि विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. गुरु का प्रभाव पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ाएगा और जो छात्र मेहनत करेंगे, उन्हें आगे चलकर इसका फायदा मिलेगा.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. दिमाग में भ्रम की स्थिति रहने से छोटे-बड़े फैसले लेने में परेशानी होगी. किसी डील या निवेश को लेकर असमंजस बना रह सकता है. आर्थिक स्थिति में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे मनोबल कमजोर पड़ सकता है. ऐसे में आज कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से बचना चाहिए. साथ ही आज कम से कम 15 घंटे तक कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सावधानी बरतने वाला है. लग्न में बैठे पांच ग्रहों की दृष्टि शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकती है. खासकर एसिडिटी, पेट दर्द या पाचन से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. मानसिक तनाव भी बना रह सकता है, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन महसूस होगा.
लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन में आज सुखद माहौल बना रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. वहीं लव लाइफ में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है. अगर समय रहते बातचीत नहीं की गई तो विवाद बढ़ सकता है. इसलिए खुलकर बात करना ही बेहतर रहेगा.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज 9 अंक सिंह राशि के लिए सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 4 और 6 अंक भी लाभ देने वाले रहेंगे. किसी जरूरी काम, वाहन नंबर या अन्य चयन में इन अंकों का उपयोग करना फायदेमंद साबित हो सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के जातकों को कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए. चाहे वह करियर से जुड़ा हो या निजी जीवन से. स्थान परिवर्तन, विवाह या निवेश से जुड़े फैसलों को टालना ही बेहतर रहेगा. साथ ही आज भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करना लाभकारी साबित हो सकता है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


