Aaj Ka Singh Rashifa 17 February 2026: सिंह राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले! नौकरी-व्यापार और शिक्षा में सफलता के योग, पढ़े आज का राशिफल

Aaj Ka Singh Rashifa 17 February 2026: सिंह राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले! नौकरी-व्यापार और शिक्षा में सफलता के योग, पढ़े आज का राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 17 February 2026, आज का सिंह राशिफल: आज मकर राशि उदित हो रही है, जिससे सिंह राशि की विशेष कुंडली बन रही है. ग्रहों की स्थिति भी आज अनुकूल नजर आ रही है. यह योग व्यापार, शिक्षा, करियर के सहित हर क्षेत्रों में लाभ के संकेत दे रहा है. आर्थिक स्थिति आज बहुत ज्यादा अच्छी रहने वाली है

Aaj Ka Singh Rashifal 17 February 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज 17 फरवरी 2026, मंगलवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खास संकेत लेकर आया है. आज का दिन कई मामलों में सकारात्मक रहने वाला है और अचानक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना भी बनी हुई है.

ज्योतिषी गणनाओं के अनुसार, आज मकर राशि उदित हो रही है, जिससे सिंह राशि की विशेष कुंडली बन रही है. ग्रहों की स्थिति भी आज अनुकूल नजर आ रही है. मंगल और चंद्रमा मकर राशि के 12वें भाव में स्थित हैं, जबकि सप्तम भाव में केतु और धन भाव में शनि विराजमान हैं. यह योग व्यापार, शिक्षा, करियर के सहित हर क्षेत्रों में लाभ के संकेत दे रहा है. आर्थिक स्थिति आज बहुत ज्यादा अच्छी रहने वाली है.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर और शिक्षा के लिहाज से आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ सकता है और किए गए कामों की सराहना मिल सकती है. नई जिम्मेदारियां मिलने के योग भी बन रहे हैं, जिससे भविष्य में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं. हालांकि प्रमोशन को लेकर जल्दबाजी करने से बचना होगा और धैर्य बनाए रखना जरूरी है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन सकारात्मक रहेगा. जिन विषयों में पढ़ाई कर रहे हैं, उनमें सफलता मिलने की संभावना है. साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम के संकेत मिल रहे हैं.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में भी आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. पिछले कुछ दिनों से चली आ रही छोटी-मोटी परेशानियां खत्म हो सकती हैं. शरीर में नई ऊर्जा का संचार होगा और मानसिक रूप से भी हल्कापन महसूस होगा. किसी पुरानी बीमारी के उभरने की संभावना नहीं है और नई बीमारी के भी योग नहीं बन रहे हैं. कुल मिलाकर स्वास्थ्य के लिहाज से दिन संतोषजनक रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभ देने वाला साबित हो सकता है. धन-सम्पत्ति में बढ़ोतरी होगी. कारोबार में वृद्धि के संकेत हैं और नई योजनाओं में सफलता मिल सकती है. आज जिस भी क्षेत्र में निवेश करेंगे, उसमें लाभ मिलने की संभावना अधिक है. खासतौर पर सोना, चने की दाल और पीतल जैसी पीली वस्तुओं में निवेश करना फायदेमंद रह सकता है. वहीं तांबा या अन्य धातुओं में निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि नुकसान की संभावना बन सकती है.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध 
लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में भी आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पति-पत्नी या प्रेमी जोड़ों के बीच चल रही अनबन खत्म हो सकती है. रिश्तों में मधुरता आएगी और एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा. पार्टनर का साथ मिलने से दिन और बेहतर बन सकता है. इसके अलावा दोस्तों और करीबी लोगों का भी सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और रिश्ते मजबूत होंगे.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज का दिन भी खास महत्व रखता है. सिंह राशि के जातकों के लिए 2 अंक सबसे ज्यादा शुभ रहेगा. इसके अलावा 1 और 8 अंक भी भाग्य का साथ देंगे. किसी महत्वपूर्ण काम, वाहन नंबर, लॉटरी या अन्य चयन में इन अंकों का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों को पश्चिम दिशा की यात्रा लाभकारी रहेगी. पूर्व दिशा की यात्रा को टालना चाहिए. फिर भी जरूरी हो तो आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करके घर निकलना शुभ रहेगा.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Aaj Ka Meen Rashifal 17 February 2026: मीन राशि वाले आज न करें जल्दबाजी, करियर, प्यार और सेहत में लेने पड़ेंगे बड़े फैसले, पढ़े राशिफल

Next post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के साथ आज दुर्घटना की संभावना, ज्योतिष से जानें कैसा रहेगा दिन?

You May Have Missed