Aaj Ka Panchang 2024: साल के अंतिम दिन महाबली हनुमान जी की करें पूजा, दूर होंगे कष्ट! जानें मुहूर्त, योग और दिशाशूल
आज का पंचांग, 31 दिसंबर 2024: आज पावन पवित्र पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, घ्रुव योग, किन्स्तुघ्ना करण, उत्तर का दिशाशूल और चंद्र राशि का चंद्रमा है. आज मंगलवार और साल का अंतिम दिन है. हिंदू धर्म में यह दिन विशेष माना जाता है. मंगलवार को लोग व्रत रखकर हनुमान जी की पूजा अर्चना करते हैं. हनुमान जी को संकट मोचक कहा जाता है और माना जाता है कि बजरंगी को प्रसन्न करके सभी कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है. जानकारों की मानें तो बजरंगबली की सही विधि से पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमान जी का व्रत करने से कुंडली के मौजूद सभी ग्रह शांत रहते हैं और हनुमान जी की असीम कृपा भी प्राप्त होती है.
मंगलवार का व्रत करने के लिए आप सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल रंग के वस्त्र धारण कर लें. इसके बाद घर के ईशान कोण में हनुमान जी के आसन के लिए चौकी रखें और इस पर हनुमान जी की मूर्ति या मूर्ति रख दें. इसके साथ आप श्रीराम और मां सीता की तस्वीर भी जरूर रखें. अब अपने हाथों में जल लेकर हनुमान जी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें और धूप-दीप जलाकर भगवान राम और माता सीता की आराधना करें. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज का पंचांग, 31 दिसंबर 2024
आज की तिथि: प्रतिपदा – 03:24 ए एम तक
आज का नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा – 12:04 पी एम तक
आज का करण: किन्स्तुघ्ना – 03:44 पी एम तक, बव- 03:24 पी एम तक, 01 जनवरी 2025
आज का योग: घ्रव – 06:58 पी एम तक
आज का पक्ष: कृष्ण
आज का दिन: मंगलवार
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय: 07:13 ए एम
सूर्यास्त: 05:35 पी एम
चन्द्रोदय: 07:42 ए एम
चन्द्रास्त: 05:51 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त और योग
अभिजीत मुहूर्त: 12:03 पी एम से 12:45 पी एम तक
आज का अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त: 09:18:02 से 09:59:27 तक
कुलिक: 13:26:32 से 14:07:57 तक
कंटक: 07:55:12 से 08:36:37 तक
राहु काल: 14:59:44 से 16:17:23 तक
कालवेला/अर्द्धयाम: 09:18:02 से 09:59:27 तक
यमघण्ट: 10:40:52 से 11:22:17 तक
यमगण्ड: 09:49:06 से 11:06:45 तक
गुलिक काल: 12:24:25 से 13:42:04 तक
दिशाशूल: उत्तर
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord Hanuman
FIRST PUBLISHED : December 31, 2024, 06:31 IST


