Aaj Ka Panchang 2024: श्रीहरि की कृपा के लिए आज रखें व्रत, भगवान विष्णु दूर करेंगे कष्ट, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल
आज का पंचांग, 19 दिसंबर 2024: आज पावन पवित्र पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि, आश्लेषा नक्षत्र, वैधृति योग, बालव करण, गुरुवार दिन और उत्तर दिशाशूल है. आज गुरुवार को श्रीहरि विष्णु की पूजा करने का विधान है. यह दिन विष्णु और गुरु ग्रह की पूजा का है. आज आप भगवान विष्णु की पूजा करके अपने गुरु ग्रह के दोषों को दूर कर सकते हैं. सबसे पहले स्नान और ध्यान के बाद भगवान विष्णु को वस्त्र, पीले फूल, फल, केला, हल्दी, पंचामृत, तुलसी के पत्ते आदि चढ़ाना चाहिए. उसके बाद चने की दाल और गुड़ का भोग लगाना चाहिए. पूजा या व्रत करने वालों को गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनने चाहिए.
विष्णु पूजा के समय आप विष्णु चालीसा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. व्रत हैं तो गुरुवार व्रत कथा को पढ़ें या सुनें. उसके बाद केले के पौधे की पूजा करें. उसमें भगवान विष्णु का वास होता है. यदि आपके विवाह में देरी हो रही है या दांपत्य जीवन में समस्या है तो गुरुवार व्रत के साथ विष्णु पूजा करेंगे तो समस्या खत्म होगी. सुखी दांपत्य जीवन के लिए पति और पत्नी को साथ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त, नक्षत्र, राहुकाल आदि.
आज का पंचांग, 19 दिसंबर 2024
आज की तिथि- चतुर्थी – 10:05 ए एम तक, फिर पंचमी
आज का नक्षत्र- आश्लेषा – 02:00 ए एम तक
आज का करण- बालव – 10:05 ए एम तक, कौलव – 10:22 पी एम तक
आज का योग- वैधृति – 18:33 पी एम तक
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- कर्क
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:08 ए एम
सूर्यास्त- 05:28 पी एम
चन्द्रोदय- 09:27 पी एम
चन्द्रास्त- 10:30 ए एम, 20 दिसंबर
ऋतु- हेमंत
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 ए एम से 12:39 पी एम तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त: 10:35 से 11:16 तक, 14:42 से 15:24 तक
कुलिक: 10:35 से 11:16 तक
कंटक: 14:42 से 15:24 तक
राहु काल: 13:35 से 14:53 तक
कालवेला/अर्द्धयाम: 16:05 से 16:46 तक
यमघण्ट: 07:50 से 08:31 तक
यमगण्ड: 07:08 से 08:26 तक
गुलिक काल: 09:43 से 11:01 तक
दिशाशूल- दक्षिण
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh Mela 2025: कुंभ में ‘पेशवाई’ क्या होती है? शाही स्नान से क्या है संबंध, कौन होता है शामिल, यहां जानें
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion
FIRST PUBLISHED : December 19, 2024, 06:31 IST


