Aaj Ka Panchang: शनि प्रदोष व्रत आज, महादेव और शनिदेव के पूजन से सभी कष्ट होंगे दूर, देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, सूर्योदय, चंद्रोदय

Aaj Ka Panchang: शनि प्रदोष व्रत आज, महादेव और शनिदेव के पूजन से सभी कष्ट होंगे दूर, देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, सूर्योदय, चंद्रोदय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 February 2026: आज शनि प्रदोष व्रत और शनिवार का व्रत किया जाएगा. आज शनि प्रदोष तिथि का व्रत करने शनि दोष, शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है. पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, तैतिल करण, सिद्धि योग, पूर्व का दिशाशूल, धनु उपरांत मकर राशि का चंद्रमा और कुंभ राशि में सूर्य है. शिव-उपासना में प्रदोष काल और शनिवार दोनों का मिलन अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. जब प्रदोष (त्रयोदशी तिथि की संध्या) शनिवार को आता है, तो इसे शनि प्रदोष कहते हैं. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव और शनिदेव की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और शनि दोष से राहत मिलती है.

यह व्रत भगवान शिव और शनिदेव दोनों की कृपा प्राप्त करने का दुर्लभ संयोग प्रदान करता है. प्रदोष व्रत मूल रूप से भगवान शिव को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष काल में शिव-पार्वती की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन के दुख दूर होते हैं. शनिवार को पड़ने पर इसका महत्व कई गुना बढ़ जाता है, क्योंकि शनिदेव भगवान शिव के परम भक्त माने जाते हैं. शिव की आराधना से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनका प्रकोप नहीं होता. शनि प्रदोष व्रत के दिन सुबह और प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है. शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद और गंगाजल अर्पित करें. इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, चंदन और फूल चढ़ाएं. पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही शिवपुराण या शिव चालीसा का पाठ भी करें. साथ ही शनिदेव पर सरसों का तेल अर्पित करें और शनि से संबंधित चीजों का दान करें. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 14 फरवरी 2026

आज की तिथि- द्वादशी तिथि – 04:01 पी एम तक, फिर त्रयोदशी तिथि
आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 06:16 पी एम तक, इसके बाद उत्तराषाढा नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 04:01 पी एम तक, गर – 04:37 ए एम, 15 फरवरी तक, वणिज
आज का योग- सिद्धि – 03:18 ए एम, 15 फरवरी तक, व्यतीपात योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- धनु राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:00 ए एम
सूर्यास्त- 06:10 पी एम
चन्द्रोदय- 05:36 ए एम, 15 फरवरी
चन्द्रास्त- 03:08 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 14 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:18 ए एम से 06:09 ए एम
अभिजित मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:27 पी एम से 03:12 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:08 पी एम से 06:34 पी एम
अमृत काल: 01:03 पी एम से 02:47 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 01:01 ए एम, 15 फरवरी

शिववास: नन्दी पर – 04:01 पी एम तक, उसके बाद भोजन में

आज के अशुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2025
राहुकाल: 09:48 ए एम से 11:12 ए एम
यमगण्ड: 01:59 पी एम से 03:23 पी एम
दुर्मुहूर्त: 07:00 ए एम से 07:45 ए एम
गुलिक काल: 07:00 ए एम से 08:24 ए एम
दिशाशूल- पूर्व

Source link

Previous post

Aaj Ka Rashifal 14 February: मेष वालों को मिलेगा मेहनत का फल, लगेगी नौकरी, सिंह की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, मीन का बिजनेस फलेगा-फूलेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

क्या आपकी हथेली में है मजबूत गुरु पर्वत? करियर ग्रोथ और उन्नति के संकेत खुद बताएगा हाथ, जानिए कैसे मिलते हैं ऊंचे पद के संकेत

You May Have Missed