Aaj Ka Panchang: फाल्गुन कृष्ण नवमी, शुभ योग में गणेश व्रत और पूजा, बुध ग्रह होंगे मजबूत, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: फाल्गुन कृष्ण नवमी, शुभ योग में गणेश व्रत और पूजा, बुध ग्रह होंगे मजबूत, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी उपरांत दशमी तिथि और बुधवार व्रत व गणेश पूजा है. हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देव माना गया है. किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ या मांगलिक आयोजन से पहले गणेश वंदना करने की परंपरा है. आज फाल्गुन कृष्ण नवमी उपरांत दशमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र, गर करण और चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करने वाले हैं. आज उत्तर दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश और ग्रहों के राजकुमार बुध देव को समर्पित माना जाता है. आज व्रत रखकर विधि-विधान से गणेशजी की पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के द्वार खुलते हैं. साथ ही सभी विघ्न दूर हो जाते हैं और जीवन में कल्याण ही कल्याण होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार को गणेश पूजा करने से बुद्धि, विवेक और एकाग्रता में वृद्धि होती है.

भगवान गणेश को बुद्धि और ज्ञान का देवता कहा जाता है. विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा और व्यवसायी वर्ग के लिए बुधवार की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. आज गणेशजी को दूर्वा, मोदक और लड्डू अर्पित करने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं. अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो बुधवार को गणेशजी की पूजा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है, इससे वाणी में मधुरता, निर्णय क्षमता और मानसिक स्थिरता बढ़ती है. पूजा के लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त या शुभ समय का चुनाव पंचांग के अनुसार करें. स्नान-ध्यान के बाद पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके गणपति की विधि-विधान से पूजा करें. उन्हें दूर्वा, लाल फूल, सिंदूर का तिलक, मोदक, गुड़-घी का भोग लगाएं. धूप, दीप और कपूर जलाएं. इसके बाद ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का कम से कम 11 या 108 बार जप करें. गणेश चालीसा या अथर्वशीर्ष, गणेश संकट नाशन स्त्रोत का पाठ करें, फिर आरती उतारें और प्रसाद वितरित करें. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 11 फरवरी 2026

आज की तिथि- नवमी तिथि – 09:58 ए एम तक, फिर दशमी तिथि
आज का नक्षत्र- अनुराधा नक्षत्र – 10:53 ए एम तक, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र
आज का करण- गर – 09:58 ए एम तक, वणिज – 11:12 पी एम तक, विष्टि
आज का योग- व्याघात – 02:30 ए एम, 12 फरवरी तक, हर्षण योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- वृश्चिक राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:03 ए एम
सूर्यास्त- 06:08 पी एम
चन्द्रोदय- 03:11 ए एम, 12 फरवरी
चन्द्रास्त- 12:27 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 11 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:19 ए एम से 06:11 ए एम
विजय मुहूर्त: 02:26 पी एम से 03:11 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:06 पी एम से 06:32 पी एम
अमृत काल: 03:52 ए एम से 05:39 ए एम, 12 फरवरी
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 01:01 ए एम, 12 फरवरी
सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:03 ए एम से 10:53 ए एम
अमृत सिद्धि योग: 07:03 ए एम से 10:53 ए एम

शिववास: सभा में – 09:58 ए एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में

आज के अशुभ मुहूर्त 11 फरवरी 2025
राहुकाल: 12:36 पी एम से 01:59 पी एम
यमगण्ड: 08:26 ए एम से 09:49 ए एम
आडाल योग: 10:53 ए एम से 07:02 ए एम, 12 फरवरी
दुर्मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
गुलिक काल: 11:12 ए एम से 12:36 पी एम
वर्ज्य: 05:08 पी एम से 06:55 पी एम
भद्रा: 11:12 पी एम से 07:02 ए एम, 12 फरवरी
दिशाशूल- उत्तर

Source link

Previous post

कुंभ राशि को आज करियर में मिलेगी ग्रोथ, रिश्तों में हल्की नोकझोंक के योग

Next post

Ank Jyotish: मूलांक 2 और 5 वालों के लिए अचानक धन लाभ की उम्मीद, मूलांक 3 वाले नए व्यक्ति से मिलेंगे, मूलांक 8 वालों के रोमांस में दिक्कतें आएंगी, पढ़ें अंक ज्योतिष

You May Have Missed