Aaj Ka Panchang: आज है महाशिवरात्रि, रात्रि चार प्रहर पूजा मुहूर्त, पंचांग से जानिए निशिता काल, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: आज है महाशिवरात्रि, रात्रि चार प्रहर पूजा मुहूर्त, पंचांग से जानिए निशिता काल, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 February 2026: आज महाशिवरात्रि पर शिव और पार्वती का पूजन किया जाएगा, आज फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र, व्यतीपात योग, वणिज करण, पश्चिम का दिशाशूल है. मकर राशि में चंद्रमा और कुंभ राशि में सूर्य हैं. इस दिन को भगवान शिव की पूजा और भक्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन विधि-विधान से पूजा करने पर भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं. इस दिन देशभर में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है. नाटक, नृत्य, और संगीत के माध्यम से भगवान शिव की लीलाओं का मंचन किया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पहली बार निराकार स्वरूप से साकार स्वरूप में प्रकट हुए थे. साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह भी इसी रात हुआ था.

महाशिवरात्रि भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की उपासना का सबसे खास और दिव्य पर्व है. इसे सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि शिव चेतना को पूरी तरह जागृत करने वाली रात माना जाता है. इस रात शिव की पूजा बेहद फलदायी और सिद्ध मानी जाती है. महाशिवरात्रि की पूजा मुख्य रूप से रात्रि में होती है, खासकर निशिता काल (मध्यरात्रि) में जो सबसे शुभ माना जाता है. भक्त पूरे दिन उपवास रखकर शिव की भक्ति में लीन रहते हैं. महाशिवरात्रि पर शिव-पार्वती के पूजन के लिए बेलपत्र, अक्षत्, शहद, भांग, चंदन, धतूरा, शमी के पत्ते और फूल, फल, धूप, दीप आदि से करते हैं. पूजा के समय ॐ नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण करते रहना चाहिए. ​साथ ही महाशिवरात्रि की व्रत कथा पढ़ने से पूर्ण लाभ मिलता है. पंचांग से जानते हैं महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त, भद्रा, पंचक, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल आदि के बारे में.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 15 फरवरी 2026

आज की तिथि- त्रयोदशी तिथि – 05:04 पी एम तक, फिर चतुर्दशी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 07:48 पी एम तक, इसके बाद श्रवण नक्षत्र
आज का करण- वणिज – 05:04 पी एम तक, विष्टि – 05:23 ए एम, 16 फरवरी तक
आज का योग- व्यतीपात – 02:47 ए एम, 16 फरवरी तक, वरीयान् योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मकर राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:00 ए एम
सूर्यास्त- 06:11 पी एम
चन्द्रोदय- 06:15 ए एम, 16 फरवरी
चन्द्रास्त- 04:08 पी एम

महाशिवरात्रि चार प्रहर पूजा शुभ मुहूर्त
रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06 बजकर 39 मिनट से 09 बजकर 45 मिनट तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – शाम 09 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – सुबह 12 बजकर 52 मिनट से 03 बजकर 59 मिनट तक
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – सुबह 03 बजकर 59 मिनट से 07 बजकर 06 मिनट तक

आज के शुभ योग और मुहूर्त 15 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:17 ए एम से 06:08 ए एम
अभिजित मुहूर्त: 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:27 पी एम से 03:12 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:09 पी एम से 06:34 पी एम
अमृत काल: 12:59 पी एम से 02:41 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 01:01 ए एम, 16 फरवरी
सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:00 ए एम से 07:48 पी एम

शिववास: भोजन में – 05:04 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में

आज के अशुभ मुहूर्त 15 फरवरी 2025
राहुकाल: 04:47 पी एम से 06:11 पी एम
यमगण्ड: 12:35 पी एम से 01:59 पी एम
दुर्मुहूर्त: 04:42 पी एम से 05:26 पी एम
आडल योग: 09:29 पी एम से 06:59 ए एम, 16 फरवरी
विडाल योग: 01:28 पी एम से 09:29 पी एम
गुलिक काल: 03:23 पी एम से 04:47 पी एम
भद्रा: 05:04 पी एम से 05:23 ए एम, 16 फरवरी
दिशाशूल- पश्चिम

Source link

You May Have Missed