Aaj Ka Panchang: आज सोम प्रदोष व्रत, भगवान शिव और मात पार्वती की पूजा से हर सुख की होगी प्
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 March 2026, Som Pradosh Vrat 2026: आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी उपारंत त्रयोदशी तिथि दिन सोमवार है और सोम प्रदोष तिथि का व्रत किया जाएगा. पंचांग अनुसार, आज चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि, मघा नक्षत्र, बालव करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा सूर्य ग्रह की राशि सिंह में संचार करने वाले हैं. प्रदोष समय सोमवार शाम 6 बजकर 38 मिनट से रात 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. जब प्रदोष तिथि सोमवार के दिन पड़ती है तो इसे सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है. सोम प्रदोष व्रत भगवान शिव के अत्यंत प्रिय व्रतों में से एक है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह व्रत करने से मानसिक शांति, वैवाहिक सुख और पारिवारिक समृद्धि की प्राप्ति होती है. वहीं, ज्योतिष के अनुसार कुंडली में चंद्र देव से जुड़े अशुभ योगों को दूर करने में यह व्रत अत्यंत प्रभावशाली है. विधि-विधान से व्रत रखने पर भगवान शिव की कृपा से मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम, सामंजस्य और मधुरता बढ़ाने के लिए सोम प्रदोष व्रत का विशेष सुझाव दिया जाता है.
सोमवार व्रत मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है. यह व्रत विशेषकर अविवाहित कन्याओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इससे उन्हें मनचाहा वर प्राप्त होता है. वहीं विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखती हैं. इस दिन भक्त सुबह स्नान कर शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, गंगाजल, दही, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते हैं और ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करते हैं. दूसरी ओर, सोम प्रदोष व्रत प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को सोमवार के दिन पड़ने पर रखा जाता है. शास्त्रों में वर्णित है कि सोम प्रदोष व्रत करने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है. इस दिन उपवास रखने के साथ-साथ शाम के समय दीप जलाकर शिव परिवार की पूजा की जाती है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 मार्च 2026
आज की तिथि- द्वादशी तिथि – 07:09 ए एम तक, फिर त्रयोदशी तिथि
आज का नक्षत्र- मघा – 02:48 पी एम तक, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र
आज का करण- बालव – 07:09 ए एम तक, कौलव – 06:59 पी एम तक, तैतिल
आज का योग- शूल – 04:51 पी एम तक, गण्ड योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- सिंह राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:14 ए एम
सूर्यास्त- 06:38 पी एम
चन्द्रोदय- 04:16 पी एम
चन्द्रास्त- 05:00 ए एम, 31 मार्च
आज के शुभ योग और मुहूर्त 30 मार्च 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:41 ए एम से 05:27 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:01 पी एम से 12:51 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:37 पी एम से 07:00 पी एम
अमृत काल: 12:23 पी एम से 01:59 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:02 ए एम से 12:48 ए एम, 31 मार्च
रवि योग: 02:48 पी एम से 06:13 ए एम, 31 मार्च
शिववास: कैलाश पर – 07:09 ए एम तक, फिर नंदी पर
आज के अशुभ मुहूर्त 30 मार्च 2026
राहुकाल: 07:47 ए एम से 09:20 ए एम
यमगण्ड: 10:53 ए एम से 12:26 पी एम
विडाल योग: 02:48 पी एम से 06:13 ए एम, 31 मार्च
गुलिक काल: 01:59 पी एम से 03:32 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:51 पी एम से 01:40 पी एम
गण्ड मूल: 06:14 ए एम से 02:48 पी एम
वर्ज्य: 10:59 पी एम से 12:37 ए एम, 31 मार्च
दिशाशूल: पूर्व


