Aaj Ka Panchang: आज सोमवार व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा, पंचांग से जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, चौघड़िया
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 23 February 2026: आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि और दिन सोमवार है. सोमवार का दिन देवाधिदेव महादेव और चंद्रदेव को समर्पित होता है. आज फाल्गुन शुक्ल षष्ठी तिथि, भरणी नक्षत्र, तैतिल करण, चंद्रमा मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेंगे और सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे. आज पूर्व का दिशाशूल लगने वाला है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शिवजी की पूजा, रुद्राभिषेक और सोमवार व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. साथ ही चंद्रमा की कृपा से मानसिक शांति, स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख में वृद्धि होती है. विशेषकर महिलाएं सोमवार का व्रत रखकर शिव-पार्वती की आराधना करती हैं, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है. सोमवार भगवान शिव को अत्यंत प्रिय दिन माना जाता है और इसी दिन माता पार्वती के साथ उनकी पूजा करने से दांपत्य, मन और कर्म तीनों स्तरों पर विशेष फल मिलते हैं. शास्त्र, पुराण और लोक-मान्यताओं में इसके अनेक लाभ बताए गए हैं.
सोमवार का दिन शिव भक्ति, चंद्र पूजा और व्रत के लिए उत्तम है. जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है या चंद्र द्रोष है, वे लोग आज भगवान शिव की पूजा करें. आज शिव पूजन के लिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें. उसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, शहद, घी, चंदन, फूल अर्पित करें. इस दौरान ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप मन ही मन करते रहें. विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद शिव चालीसा का पाठ करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें.फिर धूप-दीप जलाकर शिव आरती करें और प्रसाद वितरित करें. धार्मिक मान्यता के अनुसार सच्चे मन और श्रद्धा से की गई शिव-पार्वती की उपासना से आर्थिक परेशानियां कम होती हैं, परिवार में सौहार्द बढ़ता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है. यही कारण है कि सोमवार को शिव-पार्वती पूजा को अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना गया है.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 फरवरी 2026
आज की तिथि- षष्ठी तिथि – 09:09 ए एम तक, फिर सप्तमी तिथि
आज का नक्षत्र- भरणी – 04:33 पी एम तक, फिर कृत्तिका नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 09:09 ए एम तक, गर – 08:06 पी एम तक, वणिज
आज का योग- ब्रह्म – 10:19 ए एम तक, इंद्र योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मेष उपरांत वृषभ राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:52 ए एम
सूर्यास्त- 06:17 पी एम
चन्द्रोदय- 10:11 ए एम
चन्द्रास्त- 12:31 ए एम, 24 फरवरी
आज के शुभ योग और मुहूर्त 23 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:12 ए एम से 06:02 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:12 पी एम से 12:57 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:29 पी एम से 03:14 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:14 पी एम से 06:40 पी एम
अमृत काल: 12:01 पी एम से 01:32 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम से 12:59 ए एम, 24 फरवरी
रवि योग: 06:52 ए एम से 04:33 पी एम
शिववास: नंदी पर – 09:09 ए एम तक, फिर भोजन में
आज के अशुभ मुहूर्त 23 फरवरी 2026
राहुकाल: 08:18 ए एम से 09:44 ए एम
यमगण्ड: 11:09 ए एम से 12:35 पी एम
आडल योग: 04:33 पी एम से 06:51 ए एम, 24 फरवरी
विडाल योग: 06:52 ए एम से 04:33 पी एम
गुलिक काल: 02:00 पी एम से 03:26 पी एम
वर्ज्य: 03:50 ए एम से 05:20 ए एम, 24 फरवरी
दुर्मुहूर्त: 12:57 पी एम से 01:43 पी एम
दिशाशूल: पूर्व


