Aaj Ka Panchang: आज शुभ योग में करें गुरुवार व्रत और विष्णु पूजन, जानें सभी आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल और चंद्रोदय का समय

Aaj Ka Panchang: आज शुभ योग में करें गुरुवार व्रत और विष्णु पूजन, जानें सभी आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल और चंद्रोदय का समय

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 February 2026: आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की दशमी उपरांत एकादशी तिथि और गुरुवार व्रत व भगवान विष्णु पूजा है. हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान नारायण, माता पितांबरा (बगलामुखी) और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है. आज फाल्गुन कृष्ण दशमी उपरांत एकादशी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, विष्टि करण और चंद्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करने वाले हैं. साथ ही दक्षिण दिशा की तरफ दिशाशूल लगने वाला है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु सृष्टि के पालनहार हैं. वे संसार के संतुलन और धर्म की रक्षा के लिए समय-समय पर अवतार लेते हैं. ऐसे में गुरुवार को उनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति कमजोर होता है, उन्हें गुरुवार का व्रत और पूजा विशेष फल देती है.

गुरुवार की विशेष पूजा और बृहस्पति मंत्र जप से ज्ञान, समृद्धि और बुद्धि में वृद्धि होती है और जिंदगी में शुभता आती है. यह दिन नारायण और देवगुरु बृहस्पति के साथ ही विजय की देवी माता पितांबरा को भी समर्पित है. विधि-विधान से की गई पूजा से जिंदगी के हर क्षेत्र में विजय मिलती है और शत्रुओं का नाश होता है. वहीं, नारायण के साथ बृहस्पति देव की आराधना, पीली वस्तु दान और केले का प्रसाद चढ़ाना शुभ फलदायी माना गया है. जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु और केले के पेड़ की पूजा करें. श्रीहरि को पीले फूल, अक्षत्, पंचामृत, धूप, दीप, गुड़, हल्दी, चंदन, तुलसी दल आदि अर्पित करें. भगवान विष्णु को पीले रंग की चीजों का ही भोग लगाएं जैसे- बेसन के लड्डू, गुड़, चने की दाल. इन सभी चीजों के अर्पित करने के बाद विष्णु सहस्रनाम, विष्णु चालीसा आदि पढ़ें और गुरुवार व्रत कथा सुनें. इसके बाद घी के दीपक से भगवान विष्णु की आरती करें. आज के पंचांग से देखिए शुभ व अशुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 फरवरी 2026

आज की तिथि- दशमी – 12:22 पी एम तक, फिर एकादशी तिथि
आज का नक्षत्र- ज्येष्ठा – 01:42 पी एम तक, इसके बाद मूल नक्षत्र
आज का करण- विष्टि – 12:22 पी एम तक, बव – 01:27 ए एम, 13 फरवरी तक
आज का योग- हर्षण – 03:06 ए एम, 13 फरवरी तक, वज्र योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- वृश्चिक उपरांत धनु राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:02 ए एम
सूर्यास्त- 06:09 पी एम
चन्द्रोदय- 04:04 ए एम, 13 फरवरी
चन्द्रास्त- 01:16 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 12 फरवरी 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 05:19 ए एम से 06:10 ए एम
विजय मुहूर्त: 02:27 पी एम से 03:11 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:06 पी एम से 06:32 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:09 ए एम, 01:01 ए एम, 13 फरवरी

शिववास: कैलाश पर – 12:22 ए एम, 12 फरवरी तक, उसके बाद नन्दी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 12 फरवरी 2025
राहुकाल: 01:59 पी एम से 03:22 पी एम
यमगण्ड: 07:02 ए एम से 08:25 ए एम
दुर्मुहूर्त: 10:44 ए एम से 11:29 ए एम
विडाल योग: 01:42 पी एम से 07:01 ए एम, 13 फरवरी
आडल योग: 07:02 ए एम से 01:42 पी एम
गुलिक काल: 09:49 ए एम से 11:12 ए एम
भद्रा: 07:02 ए एम से 12:22 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

Source link

You May Have Missed