Aaj Ka Panchang: आज शीतला सप्तमी के साथ हनुमानजी का व्रत, मंगल दोष होगा शांत, पंचांग से ज
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 10 March 2025: आज शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जाएगा, यह पर्व मुख्य रूप से देवी शीतला को समर्पित है, जिन्हें खसरा, चेचक जैसे संक्रामक रोगों से रक्षा करने वाली देवी माना जाता है. शीतला सप्तमी के साथ आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि दिन मंगलवार है. आज का दिन माता दुर्गा, श्रीराम भक्त हनुमान और ग्रहों के सेनापति मंगल देव को भी समर्पित है. इस दिन मंगलवार व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा-अर्चना करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और भूत-प्रेत व नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है. धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान हनुमान को बल, बुद्धि और भक्ति का प्रतीक माना जाता है. वे भगवान राम के परम भक्त हैं और अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं. यही कारण है कि लोग मंगलवार को विशेष रूप से मंदिरों में जाकर हनुमानजी की पूजा करते हैं और उनके नाम का व्रत रखते हैं.
होली के सात दिन बाद शीतला सप्तमी का पर्व मनाया जाता है, इस पर्व को बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है और पूरा परिवार भी बासी भोजन करता है, जिसको एक दिन पहले ही बनाकर रख लिया जाता है. यह पर्व मुख्यत: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजारत आदि उत्तरी राज्यों में मनाया जाता है. मंगलवार का व्रत मुख्य रूप से हनुमानजी की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से कुंडली में मंगल ग्रह से जुड़े दोष भी शांत होते हैं. जिन लोगों को जीवन में बाधाओं, आर्थिक समस्याओं या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा हो, उनके लिए मंगलवार का व्रत लाभकारी माना जाता है. इस दिन श्रद्धालु सुबह स्नान कर मंगलवार व्रत का संकल्प लेते हैं और लाल वस्त्र पहनते हैं. इसके बाद हनुमानजी के मंदिर जातक सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित करते हैं. फिर भक्त हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करके आरती करते हैं. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 10 मार्च 2026
आज की तिथि- सप्तमी – 01:54 ए एम, मार्च 11 तक, फिर अष्टमी तिथि
आज का नक्षत्र- अनुराधा – 07:05 पी एम तक, इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र
आज का करण- विष्टि – 12:40 पी एम तक, बव – 01:54 ए एम, 11 मार्च तक, फिर बालव
आज का योग- हर्षण – 08:21 ए एम तक, वज्र योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- वृश्चिक राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:37 ए एम
सूर्यास्त- 06:26 पी एम
चन्द्रोदय- 01:01 ए एम, 11 मार्च
चन्द्रास्त- 10:21 ए एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 10 मार्च 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:59 ए एम से 05:48 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:08 पी एम से 12:55 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:17 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:24 पी एम से 06:48 पी एम
अमृत काल : 07:26 ए एम से 09:13 ए एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, 12:55 ए एम, 11 मार्च
रवि योग: 06:37 ए एम से 07:05 पी एम
शिववास: श्मशान में – 01:54 ए एम, 11 मार्च तक, उसके बाद गौरी के साथ
आज के अशुभ मुहूर्त 10 मार्च 2025
राहुकाल: 03:29 पी एम से 04:58 पी एम
यमगण्ड: 09:34 ए एम से 11:03 ए एम
आडल योग: 07:05 पी एम से 06:36 ए एम, 11 मार्च
विडाल योग: 06:37 ए एम से 07:05 पी एम
दुर्मुहूर्त: 08:59 ए एम से 09:46 ए एम
गुलिक काल: 12:32 पी एम से 02:00 पी एम
भद्रा: 06:37 ए एम से 12:40 पी एम
विंछुड़ो: पूरे दिन
दिशाशूल- उत्तर


