Aaj Ka Panchang: आज नवरात्रि के छठवे दिन मां कात्यायनी पूजा, मंगलवार व्रत और यमुना छठ की प
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 March 2025: आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि के साथ मंगलवार व्रत, चैत्र नवरात्रि का छठवां दिन मां कात्यायनी की पूजा और यमुना छठ का व्रत किया जाएगा. इस दिन मां कात्यायनी की पूजा के साथ-साथ मंगलवार को हनुमानजी का व्रत और यमुना छठ या यमुना जन्मोत्सव भी मनाया जाता है. यह पर्व विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि मां कात्यायनी की पूजा करने से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. वहीं यमुना छठ के दिन श्रद्धालु यमुना नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं, जिससे पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति होती है. मंगलवार होने के कारण इस दिन भगवान हनुमान की पूजा भी अत्यंत फलदायी मानी जाती है. हनुमान चालीसा का पाठ और विशेष पूजन से भय, रोग और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. पंचांग के अनुसार यह दिन शक्ति, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम माना जाता है, जिसमें मां कात्यायनी, यमुना जी और हनुमानजी की पूजा से भक्तों को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है.
मान्यता है कि इसी दिन देवी यमुना पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं, इसलिए इसे यमुना जन्मोत्सव के रूप में भी जाना जाता है. यमुना छठ पर भक्त सुबह स्नान कर यमुना जी की पूजा करते हैं. नदी के तट पर सूर्य को अर्घ्य देते हैं माता यमुना से वरदान मांगते हैं. मथुरा-वृंदावन में इस दिन विशेष तौर पर लोग पीले वस्त्र पहनकर यमुना स्नान करते हैं और फल-मिठाई का प्रसाद चढ़ाते हैं. शाम को यमुना जी की विशेष आरती और भजन होते हैं. मंगलवार को तिथि षष्ठी शाम 4 बजकर 7 मिनट तक है. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार, पूरे दिन षष्ठी तिथि ही रहेगी. नक्षत्र रोहिणी शाम 7 बजकर 4 मिनट शाम तक है. खास बात है कि मंगलवार को द्विपुष्कर योग भी है, जो 7 बजकर 4 मिनट शाम से अगले दिन सुबह 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. वहीं, रवि योग सुबह 6 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट शाम तक है.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 मार्च 2026
आज की तिथि- षष्ठी – 04:07 पी एम तक, फिर सप्तमी तिथि
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 07:04 पी एम तक, इसके बाद मृगशिरा नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 04:07 पी एम तक, गर – 02:57 ए एम, 25 मार्च तक
आज का योग- प्रीति – 09:07 ए एम तक, आयुष्मान् – 06:02 ए एम, 25 मार्च तक
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- वृषभ उपरांत मिथुन राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:21 ए एम
सूर्यास्त- 06:34 पी एम
चन्द्रोदय- 09:53 ए एम
चन्द्रास्त- 12:33 ए एम, 25 मार्च
आज के शुभ योग और मुहूर्त 24 मार्च 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:46 ए एम से 05:34 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:03 पी एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:19 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:33 पी एम से 06:57 पी एम
अमृत काल : 04:06 पी एम से 05:35 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:03 ए एम, 12:50 ए एम, 25 मार्च
रवि योग: 06:21 ए एम से 07:04 पी एम
द्विपुष्कर योग: 07:04 पी एम से 06:20 ए एम, 25 मार्च
शिववास: नन्दी पर – 04:07 पी एम तक, उसके बाद भोजन में
आज के अशुभ मुहूर्त 24 मार्च 2025
राहुकाल: 03:31 पी एम से 05:03 पी एम
यमगण्ड: 09:24 ए एम से 10:56 ए एम
आडल योग: 07:04 पी एम से 06:20 ए एम, 25 मार्च
दुर्मुहूर्त: 08:47 ए एम से 09:36 ए एम
गुलिक काल: 12:28 पी एम से 01:59 पी एम
दिशाशूल- उत्तर


