Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 August 2025: आज गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, रवि योग, देखें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 August 2025: आज गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, रवि योग, देखें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 7 August 2025: आज सावन का गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. आज के दिन रवि योग दोपहर में 2 बजकर 1 मिनट से बनेगा, जो पूर्ण रात्रि तक है. रवि योग में सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं क्योंकि सूर्य का प्रभाव अधिक होता है. आज सावन शुक्ल त्रयोदशी तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, तैतिल करण, विष्कम्भ योग, दक्षिण का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है. आज गुरुवार व्रत के दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की पूजा करते हैं. इनको पीले चंदन, अक्षत्, हल्दी, पीले फूल, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, धूप, दीप, गुड़ आदि अर्पित करते हैं. उसके बाद गुरुवार व्रत की कथा सुनते हैं. पूजा का समापन श्रीहरि की आरती से करें.

गुरुवार को केले के पौधे की भी पूजा की जाती है. कहा जाता है कि केले के पौधे में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है. आज आप व्रत और पूजा नहीं कर सकते हैं तो आप भगवान विष्णु के 1000 नामों का स्मरण कर लें, जो विष्णु सहस्रनाम में दिया गया है. यदि 1000 नाम पढ़ने में समय लगता है तो आप केवल प्रभु राम के नाम का स्मरण कर लें, आपका कल्याण हो जाएगा. गुरुवार के दिन हल्दी, गुड़, चने की दाल, पीले कपड़े, पीले रंग के फूल, केला आदि का दान करें. गुरु के शुभ रत्न पुखराज को पहनने से भी गुरु दोष मिटता है. दैनिक पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 7 अगस्त 2025

आज की तिथि- त्रयोदशी – 02:27 पी एम तक, उसके बाद चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा – 02:01 पी एम तक, फिर उत्तराषाढा
आज का करण- तैतिल – 02:27 पी एम तक, गर – 02:24 ए एम, अगस्त 08 तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- विष्कम्भ – 06:43 ए एम तक, प्रीति – 05:39 ए एम, अगस्त 08 तक, फिर आयुष्मान्
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- धनु- 08:11 पी एम तक, उसके बाद मकर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:46 ए एम
सूर्यास्त- 07:07 पी एम
चन्द्रोदय- 06:00 पी एम
चन्द्रास्त- 04:24 ए एम, अगस्त 08

आज के शुभ मुहूर्त और योग

रवि योग: 02:01 पी एम से 05:46 ए एम, अगस्त 08
ब्रह्म मुहूर्त: 04:21 ए एम से 05:03 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
अमृत काल: 09:01 ए एम से 10:41 ए एम
विजय मुहूर्त: 02:40 पी एम से 03:34 पी एम
निशिता मुहूर्त: कल, 12:06 ए एम से 12:48 ए एम तक

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:46 ए एम से 07:26 ए एम
चर-सामान्य: 10:46 ए एम से 12:27 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:27 पी एम से 02:07 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:07 पी एम से 03:47 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:27 पी एम से 07:07 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:07 पी एम से 08:27 पी एम
चर-सामान्य: 08:27 पी एम से 09:47 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:27 ए एम से 01:47 ए एम, अगस्त 08
शुभ-उत्तम: 03:07 ए एम से 04:27 ए एम, अगस्त 08
अमृत-सर्वोत्तम: 04:27 ए एम से 05:46 ए एम, अगस्त 08

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 02:07 पी एम से 03:47 पी एम
यमगण्ड- 05:46 ए एम से 07:26 ए एम
गुलिक काल- 09:06 ए एम से 10:46 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:13 ए एम से 11:07 ए एम, 03:34 पी एम से 04:27 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

नन्दी पर – 02:27 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.

Source link

Previous post

सिर्फ 7 दिन में पाएं मन की शांति और सुकून, करें कुंदकेश्वर महादेव का यह सरल और प्रभावशाली उपाय

Next post

Aaj Ka Love Rashifal, 7 August : कर्क राशि वाले सिंगल जातक घूमने जाएंगे, तुला वालों को कामदेव साथ नहीं मिलेगा, मकर वाले प्यार के मामलों में सावधान रहें! जानें आज का लव राशिफल

You May Have Missed