Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 August 2025: आज शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा, रवि योग, विशाखा नक्षत्र, जानें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 August 2025: आज शनिवार व्रत, शनिदेव पूजा, रवि योग, विशाखा नक्षत्र, जानें मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 August 2025: आज सावन का तेइसवां दिन, शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज सावन शुक्ल अष्टमी तिथि, विशाखा नक्षत्र, बव करण, शुक्ल योग है. आज के दिन पूर्व का दिशाशूल है, इसलिए पूर्व दिशा में यात्रा वर्जित है. आज तुला राशि में चंद्रमा है, जो रात 11:52 बजे वृश्चिक में चला जाएगा. आज शनिदेव की पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिलती है. शनिदेव की पूजा में नीले फूल, काले तिल, तेल, धूप, दीप, काली उड़द आदि का उपयोग करते हैं. शनिदेव को काले गुलाब जामुन का भोग लगाते हैं. उसके बाद शनि चालीसा का पाठ करते हैं, फिर शनिवार व्रत कथा सुनते या पढ़ते हैं. पूजा का समापन शनि देव की आरती से की जाती है.

आज शनिदेव के मंदिर जाएं तो उनकी आंखों को न देखें. मान्यता है कि शनि देव की दृष्टि डेढ़ी होती है, जिस पर पड़ती है, उसका बुरा वक्त शुरू हो जाता है. इस वजह से लोग शनिदेव की आंखों से बचते हैं. शनिवार को छाया दान करने से शनि दोष मिटता है. इसके लिए आप एक कटोरे में तेल भर लें. फिर उसमें अपना चेहरा देखें. उसके बाद उस तेल और कटोरे को दान कर दें. शनिवार को गरीब और असहाय लोगों की मदद करें. शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार को लोहा, स्टील, काले या नीले रंग के कपड़े, जूते, चप्पल, शनि चालीसा, तेल, काला तिल, काली उड़द आदि का दान करें.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 अगस्त 2025

आज की तिथि- अष्टमी – 07:23 ए एम तक, उसके बाद नवमी
आज का नक्षत्र- विशाखा – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- बव – 07:23 ए एम तक, बालव – 08:34 पी एम तक, फिर कौलव
आज का योग- शुक्ल – पूर्ण रात्रि तक
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- तुला- 11:52 पी एम तक, फिर वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:43 ए एम
सूर्यास्त- 07:11 पी एम
चन्द्रोदय- 01:28 पी एम
चन्द्रास्त- 12:03 ए एम, अगस्त 03

आज के शुभ मुहूर्त और योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:19 ए एम से 05:01 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:54 पी एम
अमृत काल: 08:43 पी एम से 10:30 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:36 पी एम
रवि योग: 05:43 ए एम से 04:16 ए एम, अगस्त 03

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:24 ए एम से 09:05 ए एम
चर-सामान्य: 12:27 पी एम से 02:08 पी एम
लाभ-उन्नति: 02:08 पी एम से 03:49 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 03:49 पी एम से 05:30 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 07:11 पी एम से 08:30 पी एम
शुभ-उत्तम: 09:49 पी एम से 11:08 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 11:08 पी एम से 12:27 ए एम, अगस्त 03
चर-सामान्य: 12:27 ए एम से 01:47 ए एम, अगस्त 03
लाभ-उन्नति: 04:25 ए एम से 05:44 ए एम, अगस्त 03

आज के अशुभ समय

राहुकाल- 09:05 ए एम से 10:46 ए एम
यमगण्ड- 02:08 पी एम से 03:49 पी एम
गुलिक काल- 05:43 ए एम से 07:24 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:43 ए एम से 06:37 ए एम, 06:37 ए एम से 07:31 ए एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

श्मशान में – 07:23 ए एम तक, उसके बाद गौरी के साथ.

Source link

Previous post

धनु आर्थिक मामले में रहें सावधान! कुंभ की होगी नई दोस्ती, मीन वालों को मिलेगी उपलब्धि, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

कार्यक्षेत्र से लेकर लवलाइफ तक विवाद का योग, मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान! न करें ऐसा काम

You May Have Missed