Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 December 2025: सफला एकादशी व्रत आज, शिव और विष्णुजी के पूजन से सभी कष्ट होंगे दूर, देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, चौघड़िया

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 December 2025: सफला एकादशी व्रत आज, शिव और विष्णुजी के पूजन से सभी कष्ट होंगे दूर, देखें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल, चौघड़िया

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 December 2025: आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि दिन सोमवार है. साथ ही आज सोमवार व्रत के साथ सफला एकादशी का व्रत किया जाएगा. आज मार्गशीर्ष कृष्ण एकादशी उपरांत द्वादशी तिथि, चित्रा नक्षत्र, बव करण, कृष्ण पक्ष और चंद्रमा तुला राशि में संचार करने वाले है. आज पूर्व का दिशाशूल है. सफला एकादशी और भगवान शिव की पूजा दोनों का संयोजन शास्त्रों में अत्यंत पुण्यदायी और कर्म-नाशक माना गया है. यह उपासना विशेष रूप से पाप क्षय, कार्य-सिद्धि और जीवन में स्थिरता प्रदान करती है. जब एक तिथि पर भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे, जीवन में स्थायित्व आता है, आध्यात्मिक और भौतिक दोनों उन्नति होती है और मृत्यु के बाद उत्तम लोक की प्राप्ति मानी गई है.

आज सोमवार का व्रत करके सुबह और प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए. साथ ही सफला एकादशी का व्रत भी करें. सोमवार को शिव–पार्वती पूजन से घर में शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है, महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और यह व्रत संतान सुख में सहायक होता है. भगवान शिव वैराग्य व मोक्ष के दाता हैं और माता पार्वती गृहस्थ सुख की अधिष्ठात्री देवी हैं. प्रातः स्नान कर सफेद वस्त्र धारण करें और फिर शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र अर्पित करें और माता पार्वती को सिंदूर, फूल अर्पित करें. इसके बाद रुद्राक्ष की माला से 108 बार ॐ नमः शिवाय या ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जाप करें. साथ ही शिव चालीसा का भी पाठ करके कपूर और घी के दीपक से आरती करें. यह पूज प्रदोष काल में भी करें और इसके बाद व्रत का पारण करें. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 15 दिसंबर 2025
आज की तिथि- एकादशी – 09:19 पी एम तक, फिर द्वादशी तिथि
आज का नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र – 11:08 ए एम तक, स्वाति नक्षत्र
आज का करण- बव – 08:03 ए एम तक, बालव – 09:19 पी एम तक, फिर कौलव
आज का योग- शोभन – 12:30 पी एम तक, अतिगण्ड योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- तुला राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 07:06 ए एम
सूर्यास्त- 05:26 पी एम
चन्द्रोदय- 03:45 ए एम, 16 दिसंबर
चन्द्रास्त- 02:04 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 15 दिसंबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 05:17 ए एम से 06:12 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:37 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:00 पी एम से 02:41 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:24 पी एम से 05:51 पी एम
अमृत काल: 04:15 ए एम से 06:03 ए एम, 16 दिसंबर
निशिता मुहूर्त: 11:49 पी एम से 12:44 ए एम, 16 दिसंबर

शिववास: कैलाश पर – 09:19 पी एम तक, फिर नंदी पर

आज के अशुभ मुहूर्त 15 दिसंबर 2025
राहुकाल: 08:24 ए एम से 09:41 ए एम
यमगण्ड: 10:59 ए एम से 12:16 पी एम
गुलिक काल: 01:34 पी एम से 02:51 पी एम
वर्ज्य: 05:27 पी एम से 07:15 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:37 पी एम से 01:18 पी एम
दिशाशूल: पूर्व

Source link

Previous post

Saphala Ekadashi Vrat 2025: सफला एकादशी व्रत आज, जानें महत्व, पूजन विधि और मुहूर्त, मंत्र, आरती और पारण का समय

Next post

आज का मकर राशिफल: मकर राशि वालों का खुलेगा किस्मत का ताला! पैसा देगा राहत, रिश्तों में जल्दबाजी पड़ सकती है भारी

You May Have Missed