Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 August 2025: आज हल षष्ठी, गुरुवार विष्णु पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 14 August 2025: आज हल षष्ठी, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, रेवती नक्षत्र, गर करण, शूल योग, दक्षिण का दिशाशूल और मीन राशि का चंद्रमा है. आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बना है, जिसमें किए गए कार्य सफल होंगे. रवि योग सुबह में 09:06 ए एम से पूर्ण रात्रि तक है. रोग पंचक सुबह में 05:50 ए एम से 09:06 ए एम तक रहेगा. उसके बाद इसका समापन है. आज माताएं हल षष्ठी का व्रत हैं, जिसको करने से संतान की आयु बढ़ती है, सेहत ठीक रहती है और जीवन में सुख, समृद्धि आती है. इस व्रत में माताएं हल से जोतकर पैदा किए गए अन्न, फल, सब्जी आदि का सेवन नहीं करती हैं. इसमें गाय के दूध, दही, घी आदि का सेवन वर्जित है. षष्ठी के दिन बलराम जी का जन्म हुआ था.
हल षष्ठी के साथ गुरुवार व्रत है. इसमें देव गुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. उनको पीले फूल, हल्दी, चंदन, तुलसी के पत्ते, पंचामृत, गुड़, चना आदि अर्पित करते हैं. फिर गुरुवार व्रत की कथा सुनते हैं और आरती करते हैं. ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करने से विष्णु कृपा प्राप्त होती है. गुरुवार को हल्दी, बेसन, पीले फूल, पीले वस्त्र, पीतल, कोई भी धार्मिक पुस्तक का दान करने से कुंडली का गुरु दोष दूर होता है. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 14 अगस्त 2025
आज की तिथि- षष्ठी – 02:07 ए एम, अगस्त 15 तक, फिर सप्तमी
आज का नक्षत्र- रेवती – 09:06 ए एम तक, उसके बाद अश्विनी
आज का करण- गर – 03:15 पी एम तक, वणिज – 02:07 ए एम, अगस्त 15 तक, विष्टि
आज का योग- शूल – 01:12 पी एम तक, फिर गण्ड
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- मीन- 09:06 ए एम तक, उसके बाद मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:50 ए एम
सूर्यास्त- 07:01 पी एम
चन्द्रोदय- 10:07 पी एम
चन्द्रास्त- 10:47 ए एम
आज के शुभ मुहूर्त और योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:23 ए एम से 05:07 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:59 ए एम से 12:52 पी एम
अमृत काल: 06:50 ए एम से 08:20 ए एम, 12:51 ए एम, अगस्त 15 से 02:21 ए एम, अगस्त 15
विजय मुहूर्त: 02:37 पी एम से 03:30 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम, अगस्त 15 से 12:47 ए एम, अगस्त 15
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
रवि योग: 09:06 ए एम से 05:50 ए एम, अगस्त 15

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 05:50 ए एम से 07:29 ए एम
चर-सामान्य: 10:47 ए एम से 12:26 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:26 पी एम से 02:04 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:04 पी एम से 03:43 पी एम
शुभ-उत्तम: 05:22 पी एम से 07:01 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
अमृत-सर्वोत्तम: 07:01 पी एम से 08:22 पी एम
चर-सामान्य: 08:22 पी एम से 09:44 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:26 ए एम से 01:47 ए एम, अगस्त 15
शुभ-उत्तम: 03:08 ए एम से 04:29 ए एम, अगस्त 15
अमृत-सर्वोत्तम: 04:29 ए एम से 05:50 ए एम, अगस्त 15
चर-सामान्य: 08:22 पी एम से 09:44 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:26 ए एम से 01:47 ए एम, अगस्त 15
शुभ-उत्तम: 03:08 ए एम से 04:29 ए एम, अगस्त 15
अमृत-सर्वोत्तम: 04:29 ए एम से 05:50 ए एम, अगस्त 15
आज के अशुभ समय
राहुकाल- 02:04 पी एम से 03:43 पी एम
यमगण्ड- 05:50 ए एम से 07:29 ए एम
गुलिक काल- 09:08 ए एम से 10:47 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:14 ए एम से 11:06 ए एम, 03:30 पी एम से 04:23 पी एम
पंचक- 05:50 ए एम से 09:06 ए एम
भद्रा- 02:07 ए एम, अगस्त 15 से 05:50 ए एम, अगस्त 15
दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
भोजन में – 02:07 ए एम, अगस्त 15 तक, उसके बाद श्मशान में.