Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 August 2025: कजरी तीज के साथ आज रामभक्त हनुमानजी की भी पूजा, पंचांग से जानिए आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 August 2025: कजरी तीज के साथ आज रामभक्त हनुमानजी की भी पूजा, पंचांग से जानिए आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 August 2025: आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जा रहा है और आज ही रामभक्त हनुमानजी की पूजा अर्चना भी की जाएगी. कजरी तीज चंद्रमा को बल देती है …और पढ़ें

कजरी तीज के साथ आज हनुमानजी की पूजा, पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 August 2025: आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है और इस तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, सुकर्मा योग, विष्टि करण है, आज उत्तर का दिशाशूल और चंद्रमा कुंभ उपरांत मीन राशि में संचार करेंगे. कजरी तीज और हनुमानजी की पूजा का एक ही दिन पड़ना अपने आप में बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह संयोजन सौभाग्य, संकट-निवारण और मानसिक बल तीनों प्रदान करता है. कजरी तीज का व्रत स्त्रियों के लिए अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और पारिवारिक सुख के लिए किया जाता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है और चंद्रमा को अर्घ्य देकर कथा सुनी जाती है. आज हनुमानजी के साथ साथ भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद लेने के लिए उत्तम दिन है.

आज मंगलवार का दिन है और यह दिन रामभक्त हनुमानजी को समर्पित है. हनुमानजी को बल, बुद्धि और भक्ति के प्रतीक माना जाता है. मंगलवार के दिन व्रत रखकर हनुमानजी की पूजा से शनि, मंगल और राहु-कतु के दोष शांत होते हैं और भय, रोग, शत्रु व बाधाओं से रक्षा होती है. महिलाएं कजरी तीज का व्रत करके पारिवारिक सौभाग्य बढ़ाती हैं और पुरुष हनुमानजी की पूजा से जीवन की कठिनाइयों को दूर करते हैं. यदि दोनों मिलकर पूजा करें तो गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बढ़ता है. आज सुबह स्नान के बाद हनुमान चालीसा का पाठ और सिंदूर, चमेली तेल से अर्चना करें. हनुमानजी की पूजा करने से ना सिर्फ सभी तरह के भय व दुखों से मुक्ति मिलेगी बल्कि ग्रहों का शुभ प्रभाव भी प्राप्त होगा. पंचांग से जानते हैं मंगलवार का शुभ मुहूर्त, योग, सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, दिशाशूल, चंद्रोदय, चंद्रास्त, आदि.

आज का पंचांग, 12 अगस्त 2025

आज की तिथि- तृतीया – 08:40 ए एम तक, फिर चतुर्थी तिथि

आज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 11:52 ए एम तक, फिर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र

आज का करण- विष्टि – 08:40 ए एम तक, बव – 07:39 पी एम तक, फिर बालव

आज का योग- सुकर्मा – 06:54 पी एम तक, उसके बाद धृति योग

आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष

आज का दिन- मंगलवार

चंद्र राशि- कुंभ उपरांत मीन

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:50 ए एम

सूर्यास्त- 07:04 पी एम

चन्द्रोदय- 09:00 पी एम

चन्द्रास्त- 08:39 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 12 अगस्त 2025

ब्रह्म मुहूर्त: 04:24 ए एम से 05:07 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:53 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:39 पी एम से 03:32 पी एम

गोधूलि मुहूर्त: 07:04 पी एम से 07:25 पी एम

सर्वार्थ सिद्धि योग: 11:52 ए एम से 05:50 ए एम, अगस्त 13

शिववास: क्रीड़ा में – 08:40 ए एम तक उसके बाद कैलाश पर.

आज के अशुभ मुहूर्त 12 अगस्त 2025

राहुकाल- 03:45 पी एम से 05:24 पी एम

यमगण्ड- 09:08 ए एम से 10:47 ए एम

गुलिक काल- 12:27 पी एम से 02:06 पी एम

दुर्मुहूर्त- 08:29 ए एम से 09:21 ए एम

भद्रा – 05:50 ए एम से 08:40 ए एम

पंचक काल पूरे दिन

दिशाशूल- उत्तर

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

homedharm

कजरी तीज के साथ आज हनुमानजी की पूजा, पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त

Source link

You May Have Missed