Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 October 2025: आज शनिवार व्रत, पंचमी तिथि, शनि पूजा से मिटेंगे दोष, देखें मुहूर्त, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 October 2025: आज शनिवार व्रत, पंचमी तिथि, शनि पूजा से मिटेंगे दोष, देखें मुहूर्त, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 October 2025: आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को शनिवार है. अग्नि पुराण में जिक्र है कि शनिवार का व्रत शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है. जब शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा चलती है, तो व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे आर्थिक संकट, नौकरी में समस्या, मान-सम्मान में कमी और परिवार में कलह. ऐसे में शनिवार का व्रत शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या में आने वाली समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है. शनिवार का व्रत किसी भी शुक्ल पक्ष के शनिवार से शुरू किया जा सकता है.

कार्तिक मास का शनिवार वैदिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टि से अत्यंत शुभ, पवित्र और फलदायक माना गया है. यह दिन शनि ग्रह की उपासना, पितृ शांति, कर्म सुधार तथा आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत प्रभावशाली होता है. कार्तिक मास को सभी बारह महीनों में सबसे पुण्यदायी मास कहा गया है. यह महीना भगवान विष्णु और तुलसी माता को समर्पित है. अब जब इस मास में शनिवार (शनिदेव का दिन) आता है, तब उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि यह दिन कर्म फलदाता शनि देव को प्रसन्न करने के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है. शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और फिर मंदिर या पूजा स्थल को साफ करें. इसके बाद शनिदेव की प्रतिमा को जल से स्नान कराएं, उन्हें काले वस्त्र, काले तिल, काली उड़द की दाल और सरसों का तेल अर्पित करें और उनके सामने सरसों के तेल का दीया जलाएं. रोली, फूल आदि चढ़ाने के बाद जातक को शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए. साथ ही सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का भी पाठ करना चाहिए. ‘शनि स्तोत्र’ का पाठ भी करें और ‘शं शनैश्चराय नम:’ और ‘सूर्य पुत्राय नम:’ का जाप करें. चलिए कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन का शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.

आज का पंचांग, 11 अक्टूबर 2025
आज की तिथि- पंचमी – 04:43 पी एम तक, फिर षष्ठी तिथि
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 03:20 पी एम तक, फिर मृगशिरा नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 04:43 पी एम तक, गर – 03:26 ए एम, 12 अक्टूबर तक, वणिज
आज का योग- व्यतीपात – 02:07 पी एम तक, फिर वरीयान
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- वृषभ उपरांत मिथुन राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:21 ए एम
सूर्यास्त- 05:59 पी एम
चन्द्रोदय- 09:16 पी एम
चन्द्रास्त- 10:59 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 11 अक्टूबर 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 04:42 ए एम से 05:32 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:47 ए एम से 12:33 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:06 पी एम से 02:53 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:59 पी एम से 06:23 पी एम
अमृत काल: 12:25 पी एम से 01:52 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:45 पी एम से, 12:35 ए एम, 12 अक्टूबर
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:21 ए एम से 03:20 पी एम
अमृत सिद्धि योग: 06:21 ए एम से 03:20 पी एम

शिववास: नंदी पर – 04:43 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.

आज के अशुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर 2025
राहुकाल: 09:16 ए एम से 10:43 ए एम
यमगण्ड: 01:37 पी एम से 03:04 पी एम
विडाल योग: 03:20 पी एम से, 06:22 ए एम, 12 अक्टूबर
दुर्मुहूर्त: 06:21 ए एम से 07:08 ए एम
गुलिक काल: 06:21 ए एम से 07:48 ए एम
वर्ज्य: 08:03 ए एम से 09:31 ए एम
दिशाशूल- पूर्व दिशा

Source link

Previous post

Aaj Ka Mesh Rashifal: राहु की महादशा भी नहीं रोक पाएगी मेष राशि वालों की तरक्की, लव लाइफ होगी बेहतर, पढ़ें पूरा राशिफल

Next post

Aaj Ka Mithun Rashifal : प्रेमियों के लिए खास, व्‍यवसाय में आर्थिक लाभ के योग, जानें मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

You May Have Missed