Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 August 2025: सोमवार का व्रत आज, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से दूर होंगे कष्ट, पंचांग से जानिए शिव वास, शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 August 2025: सोमवार का व्रत आज, भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा से दूर होंगे कष्ट, पंचांग से जानिए शिव वास, शुभ व अशुभ मुहूर्त, दिशाशूल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 August 2025: आज भाद्रपद मास का पहला सोमवार है. पंचांग के अनुसार, आज द्वितीया तिथि, शतभिषा नक्षत्र, अतिगण्ड योग, गर करण है, आज पूर्व का दिशाशूल और चंद्रमा कुंभ राशि में संचार करेंगे. सोमवार को शिव की पूजा से चंद्रमा (मन और भावनाओं के कारक) और शुक्र (प्रेम-सुख के कारक) शुभ फल देते हैं. सोमवार को शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और स्थिरता आती है. आज का दिन शिव जी को प्रसन्न कर अपनी मनोकामनाओं को पूर्ण कराने का महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन भक्तजन विशेषरूप से रुद्राभिषेक, दूध, बेलपत्र, जल, शिव चालीसा, महामृत्युंजय जाप आदि करते हैं. साथ ही आज के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान अवश्य करना चाहिए.

पंचांग के अनुसार, सोमवार का स्वामी चंद्र ग्रह है, जो मन, भावनाओं और मानसिक स्थिरता का कारक माना जाता है. इस दिन उपवास या व्रत रखने से मन की चंचलता कम होती है और मानसिक बल बढ़ता है. सोलह सोमवार व्रत पार्वतीजी ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए किया था इसलिए अविवाहित कन्याएं और विवाह में विलंब झेल रहे लोग इस व्रत को करते हैं. ज व्रत रखकर पास के शिवालय में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल, जल, शहद, बेलपत्र, सफेद चंदन, आदि चीजें अर्पित करें. फिर शिव चालीसा और सोमवार व्रत की कथा पढ़कर आरती कर लें. शिवजी और माता पार्वती कृपा से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी.पंचांग से जानते हैं भाद्रपद मास के पहले सोमवार का शुभ मुहूर्त, योग, सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, दिशाशूल, चंद्रोदय, चंद्रास्त, आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 11 अगस्त 2025
आज की तिथि- द्वितीया – 10:33 ए एम तक, उसके बाद तृतीया तिथि
आज का नक्षत्र- शतभिषा – 01:00 पी एम तक, फिर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र
आज का करण- गर – 10:33 ए एम तक, वणिज – 09:38 पी एम तक, फिर विष्टि
आज का योग- अतिगण्ड – 09:34 पी एम तक, फिर सुकर्मा योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- कुंभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:49 ए एम
सूर्यास्त- 07:05 पी एम
चन्द्रोदय- 08:28 पी एम
चन्द्रास्त- 07:36 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 11 अगस्त 2025
ब्रह्म मुहूर्त: 04:23 ए एम से 05:06 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:39 पी एम से 03:32 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:05 पी एम से 07:26 पी एम
अमृत काल: 06:04 ए एम से 07:36 ए एम
निशिता मुहूर्त: 12:06 ए एम से 12:49 ए एम, अगस्त 12

शिववास: गौरी के साथ – सभा में – 10:33 ए एम तक, उसके बाद क्रीड़ा में.

आज के अशुभ मुहूर्त 11 अगस्त 2025
राहुकाल- 07:29 ए एम से 09:08 ए एम
यमगण्ड- 10:47 ए एम से 12:27 पी एम
गुलिक काल- 02:06 पी एम से 03:46 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:53 पी एम से 01:46 पी एम
भद्रा – 09:38 पी एम से 05:50 ए एम, अगस्त 12
पंचक काल – पूरे दिन
दिशाशूल- पूर्व

Source link

Previous post

Kumbh Rashifal: संतुलन और धैर्य से बनेगा दिन खास, इन चीजों से सावधान

Next post

Ank Jyotish 11 August 2025: मूलांक 1 वाले दान पुण्य करेंगे, मूलांक 6 वालों के खर्चे बढ़ेंगे और मूलांक 9 वालों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा! जानें आज का अंक ज्योतिष

You May Have Missed