Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 October 2025: गोपाष्टमी, मासिक दुर्गा अष्टमी, गुरुवार व्रत, रवि योग, जानें आज के शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 October 2025: आज गोपाष्टमी, मासिक दुर्गा अष्टमी और गुरुवार व्रत है. पंचांग अनुसार, आज कार्तिक शुक्ल अष्टमी तिथि, श्रवण नक्षत्र, बव करण, शूल योग, दक्षिण का दिशाशूल और मकर राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग शाम में 06:33 पी एम से बन रहा है, जो कल सुबह तक रहेगा. गोपाष्टमी के अवसर पर आप शुभ-उत्तम मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण और गोमाता की पूजा करें. गोमाता को हल्दी, कुमकुम लगाएं, फूलों की माला पहनाएं. फिर उन्हें गुड़, हरा चारा, गेहूं, फल आदि का भोग लगाएं. भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत स्नान कराएं. उनका फूल, माला, अक्षत्, चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य आदि से पूजन करें. गोपाष्टमी की पूजा से आपके दुख दूर होंगे. श्रीकृष्ण कृपा से मनोकामनाएं पूरी होंगी.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 अक्टूबर 2025
| आज की तिथि | अष्टमी – 10:06 ए एम तक, उसके बाद नवमी |
| आज का नक्षत्र | श्रवण – 06:33 पी एम तक, फिर धनिष्ठा |
| आज का करण | बव – 10:06 ए एम तक, बालव – 10:10 पी एम तक, उसके बाद कौलव |
| आज का योग | शूल – 07:21 ए एम तक, गण्ड – 06:16 ए एम, अक्टूबर 31 तक, फिर वृद्धि |
| आज का पक्ष | शुक्ल |
| आज का दिन | गुरुवार |
| चंद्र राशि | मकर |
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:32 ए एम
सूर्यास्त- 05:37 पी एम
चन्द्रोदय- 01:42 पी एम
चन्द्रास्त- 12:42 ए एम, अक्टूबर 31
आज के मुहूर्त और शुभ योग
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:48 ए एम से 05:40 ए एम
- अमृत काल: 07:42 ए एम से 09:22 ए एम
- अभिजीत मुहूर्त: 11:42 ए एम से 12:27 पी एम
- विजय मुहूर्त: 01:55 पी एम से 02:40 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 11:39 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 31
- रवि योग: 06:33 पी एम से 06:32 ए एम, अक्टूबर 31
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ-उत्तम: 06:32 ए एम से 07:55 ए एम
- चर-सामान्य: 10:41 ए एम से 12:05 पी एम
- लाभ-उन्नति: 12:05 पी एम से 01:28 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 01:28 पी एम से 02:51 पी एम
- शुभ-उत्तम: 04:14 पी एम से 05:37 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- अमृत-सर्वोत्तम: 05:37 पी एम से 07:14 पी एम
- चर-सामान्य: 07:14 पी एम से 08:51 पी एम
- लाभ-उन्नति: 12:05 ए एम से 01:42 ए एम, अक्टूबर 31
- शुभ-उत्तम: 03:19 ए एम से 04:55 ए एम, अक्टूबर 31
- अमृत-सर्वोत्तम: 04:55 ए एम से 06:32 ए एम, अक्टूबर 31
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 06:32 ए एम से 07:55 ए एम
- गुलिक काल- 09:18 ए एम से 10:41 ए एम
- दुर्मुहूर्त- 10:14 ए एम से 10:58 ए एम, 02:40 पी एम से 03:24 पी एम
- राहुकाल- 01:28 पी एम से 02:51 पी एम
- दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
श्मशान में – 10:06 ए एम तक, फिर गौरी के साथ.


