Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 October 2025: गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, ज्वालामुखी योग, सुबह से भद्रा, देखें आज के मुहूर्त, अशुभ समय
Last Updated:
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 October 2025: आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. शुभ योग में भगवान विष्णु की पूजा पीले फूल, अक्षत्, हल्दी, तुलसी के पत्ते, पंचामृत आदि से करें. पंचांग अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण दशमी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, विष्टि करण, शुभ योग और कर्क राशि में चंद्रमा है. आज सुबह 06:22 बजे से भद्रा और ज्वालामुखी योग है. दैनिक पंचांग से जानते हैं आज के मुहूर्त और अशुभ समय.
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 October 2025: आज शुभ योग में गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा है. जो व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. लक्ष्मी नारायण की पत्नी और पत्नी साथ में पूजा करते हैं तो दांपत्य जीवन सुखमय होता है और समस्याएं मिट जाती हैं. जिनके विवाह में देरी होती है, उनके लिए यह व्रत अत्यंत शुभ फलदायी है. जल्द विवाह के योग बनते हैं. दृक पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण दशमी तिथि, अश्लेषा नक्षत्र, विष्टि करण, शुभ योग और कर्क राशि का चंद्रमा है. आज के दिन दक्षिण दिशा का दिशाशूल है. इस दिशा में यात्रा करना वर्जित है. आज सुबह 06:22 बजे से लेकर सुबह 10:35 बजे तक ज्वालामुखी योग बना है. यह एक अशुभ योग है, लेकिन शत्रुओं पर विजय प्राप्ति के लिए उत्तम योग है. किसी के खिलाफ युद्ध करने के लिए भी यह अच्छा योग माना गया है. इस योग में विध्वंसकारी कार्य करना सफल होता है.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 16 अक्टूबर 2025
| आज की तिथि | दशमी – 10:35 ए एम तक, उसके बाद एकादशी |
| आज का नक्षत्र | अश्लेषा – 12:42 पी एम तक, फिर मघा |
| आज का करण | विष्टि – 10:35 ए एम तक, बव – 10:49 पी एम तक, फिर बालव |
| आज का योग | शुभ – 02:11 ए एम, अक्टूबर 17 तक, फिर शुक्ल |
| आज का पक्ष | कृष्ण |
| आज का दिन | गुरुवार |
| चंद्र राशि | कर्क- 12:42 पी एम तक |
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:22 ए एम
सूर्यास्त- 05:55 पी एम
चन्द्रोदय- 02:28 ए एम, अक्टूबर 17
चन्द्रास्त- 03:08 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 04:42 ए एम से 05:32 ए एम
- अमृत काल: 11:03 ए एम से 12:42 पी एम
- अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:29 पी एम
- विजय मुहूर्त: 02:01 पी एम से 02:47 पी एम
- निशिता मुहूर्त: 11:42 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 17
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ-उत्तम: 06:22 ए एम से 07:48 ए एम
- चर-सामान्य: 10:40 ए एम से 12:06 पी एम
- लाभ-उन्नति: 12:06 पी एम से 01:32 पी एम
- अमृत-सर्वोत्तम: 01:32 पी एम से 02:58 पी एम
- शुभ-उत्तम: 04:24 पी एम से 05:50 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
- अमृत-सर्वोत्तम: 05:50 पी एम से 07:24 पी एम
- चर-सामान्य: 07:24 पी एम से 08:59 पी एम
- लाभ-उन्नति: 12:07 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 17
- शुभ-उत्तम: 03:15 ए एम से 04:49 ए एम, अक्टूबर 17
- अमृत-सर्वोत्तम: 04:49 ए एम से 06:23 ए एम, अक्टूबर 17
आज के अशुभ समय
- यमगण्ड- 06:22 ए एम से 07:48 ए एम
- ज्वालामुखी योग- 06:22 ए एम से 10:35 ए एम
- गुलिक काल- 09:14 ए एम से 10:40 ए एम
- दुर्मुहूर्त- 10:12 ए एम से 10:58 ए एम, 02:47 पी एम से 03:33 पी एम
- राहुकाल- 01:32 पी एम से 02:58 पी एम
- भद्रा- 06:22 ए एम से 10:35 ए एम
- भद्रा वास- धरती पर
- दिशाशूल- दक्षिण
शिववास
क्रीड़ा में – 10:35 ए एम तक, उसके बाद कैलाश पर.
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें


