Aaj Ka Mithun Rashifal: संतान सुख से लेकर करियर तक खुशखबरी, आज मिथुन वालों पर बरसेगी कृपा, जानें राशिफल

Aaj Ka Mithun Rashifal: संतान सुख से लेकर करियर तक खुशखबरी, आज मिथुन वालों पर बरसेगी कृपा, जानें राशिफल

Aaj Ka Gemini Rashifal 3 December 2025: दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कई सकारात्मक अवसर लेकर आया है. ज्योतिष के अनुसार 3 दिसंबर यानी बुधवार को बन रहे शुभ योग न सिर्फ आपके काम को आसान बनाएंगे बल्कि मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता देने में भी मदद करेंगे. ऐसे में आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदों और बेहतर परिणामों का संकेत दे रहा है.

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन क्यों खास?
ज्योतिषाचार्य पंडित योगेश कुकरेती ने बताया कि 3 दिसंबर का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा. आज आपके कर्क और वृश्चिक राशि वाले लोगों से संबंध और मजबूत हो सकते हैं. अगर आपके करीबी या मित्र इन राशियों से जुड़े हैं तो आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी.
पंडित कुकरेती ने यह भी सलाह दी कि मिथुन राशि वाले आज बाहर निकलते समय सावधानी बरतें क्योंकि किसी छोटी दुर्घटना की संभावना बन सकती है. इसलिए आज सोच-समझकर कदम बढ़ाएं.
अनफा योग से खुल सकते हैं नौकरी के अवसर
दिसंबर की शुरुआत मेष राशि में चंद्रमा और मीन राशि में शनि के द्वादश भाव बनने से अनफा योग तैयार हो रहा है. इस योग के कारण आपको नौकरी में उच्च पद के अवसर मिल सकते हैं.
आज संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है. आपकी जीवनशैली में सुधार दिखाई देगा और काम के प्रति आपकी निष्ठा भी बढ़ेगी. हालांकि आज सुंदर वस्त्रों के प्रति आपका आकर्षण थोड़ा कम रहेगा. लेकिन साथियों और सहकर्मियों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा.

भगवान विष्णु की स्तुति से बदलेगी किस्मत
मिथुन राशि के लिए आज का दिन आध्यात्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण है. भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की स्तुति से आज आपके किस्मत के रास्ते खुल सकते हैं. अनफा योग में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का संयुक्त रूप से पूजन करना शुभ माना गया है. पूजन में भगवान विष्णु को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए और रोली, हल्दी, सिंदूर, अक्षत, गंगाजल, रक्षा सूत्र, कपूर, अगरबत्ती और फूल-माला अर्पित करनी चाहिए. इससे जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी.

Source link

Previous post

आज का मकर राशिफल: विवाद से रहें दूर! मकर राशि के लिए आज का दिन मुश्किल, रिलेशनशिप में छोटे झगड़े भी बढ़ा सकते हैं तनाव

Next post

Mangal Gochar In Dhanu 2025: 7 दिसंबर से सावधान हो जाएं ये 5 राशिवाले! 39 दिनों तक मंगल का गोचर करेगा परेशान, धन हानि, विवाद, गृह क्लेश की आशंका

You May Have Missed