Aaj Ka Mithun Rashifal : मिथुन राशि के जातक काटेंगे चांदी, आज से शुरू होंगे सात्विक बदलाव, हर काम में मिलेगी कामयाबी
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 11 february 2026 : मिथुन राशि के लिए आज का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से शुभ संयोगों से भरा रहेगा. चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है, जहां वे अनुराधा नक्षत्र के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ग्रहों के इन परिवर्तनों के बीच आज ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ भी बन रहा है. यह किसी भी कार्य की सफलता की गारंटी माना जाता है. लोकल 18 से बात करते हुए देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती बताते हैं कि मिथुन राशि के जीवन में आज से सात्विक बदलाव होने लगेंगे. उम्मीद से बेहतर फल मिलेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
Aaj Ka Mithun Rashifal 11 february 2026 (मिथुन राशि टुडे) देहरादून. आज बुधवार, 11 फरवरी का दिन है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण और शुभ संयोगों से भरा रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में हो रहा है, जहां वे अनुराधा नक्षत्र के बाद ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. ग्रहों की इस स्थिति के साथ आज बुध और शुक्र की युति भी हो रही है, जबकि शुक्र का संचार शतभिषा नक्षत्र में होना है . इन महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों के बीच आज ‘सर्वार्थ सिद्धि योग’ भी बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में किसी भी कार्य की सफलता के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है.
नौकरी वालों की बल्ले-बल्ले
ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती के मुताबिक, आज का दिन मिथुन जातकों के लिए करियर और कार्यक्षेत्र के लिहाज से भी नई उम्मीदें लेकर आया है. ऑफिस या बिजनेस में अपने सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों का भरपूर समर्थन मिलेगा. यदि आप पिछले कुछ समय से किसी प्रोजेक्ट को लेकर परेशान थे, तो आज टीम वर्क के जरिए उसका समाधान निकल जाएगा. कार्यस्थल पर काम की सराहना होगी, जो आने वाले समय में पदोन्नति या वेतन वृद्धि का आधार बन सकेगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें


