Aaj Ka Mithun Rashifal : प्रेमियों के लिए खास, व्‍यवसाय में आर्थिक लाभ के योग, जानें मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Mithun Rashifal : प्रेमियों के लिए खास, व्‍यवसाय में आर्थिक लाभ के योग, जानें मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 11 October 2025 :आपकी तार्किक सोच यानी तर्क करने की कला से आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. कुंवारे जातकों को आज मार्ग प्रशस्त करने वाला साथी मिल सकता है, लेकिन वाणी पर आज नियंत्रण रखना होगा, चलिए विस्तार से जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे.

aj Ka Mithun Rashifal 11 October 2025: शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए संघर्ष और सफलता दोनों लेकर आया है. आज का दिन आपकी ऊर्जा और तार्किक सोच की परीक्षा लेने वाला है. कार्यों में जल्दबाजी नुकसान का कारण बन सकती है, लेकिन आपकी संवाद करने की कला और तर्कशक्ति हर चुनौती को सफलता में बदल देगी. चलिए जानते हैं, क्या कहते हैं आज आपके सितारे.

लव राशिफल: रिश्तों में मधुरता और नए आरंभ के संकेत

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों में खास रहेगा. उत्तराखंड के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज का दिन अपने प्रेमी या प्रेमिका से दिल की बात कहने के लिए शुभ रहेगा. आप अपने साथी से विवाह या परिवार से मिलने-जुलने की चर्चा कर सकते हैं. यह कदम आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा. जो जातक अब तक कुंवारे हैं, उनके लिए भी आज का दिन शुभ है. विवाह योग्य लोगों के लिए नए रिश्तों के प्रस्ताव आ सकते हैं. हालांकि, जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसानदायक साबित हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर ही कदम उठाएं. वैवाहिक जीवन में भी आज प्रेम और सामंजस्य का माहौल रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप आगामी त्योहारों, खासकर दीपावली को लेकर योजनाएं बना सकते हैं.

करियर राशिफल: संघर्ष के बीच चमकेगी आपकी बुद्धि और संवाद क्षमता

पंडित श्रीधर शास्त्री के अनुसार, करियर के क्षेत्र में आज का दिन मिश्रित रहेगा. तीव्र बुद्धि और ऊर्जावान स्वभाव के कारण आप किसी कठिन परिस्थिति को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं. हालांकि, किसी कार्य को जल्दबाजी में करने से नुकसान की संभावना है.
नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. किसी इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिल सकती है. वहीं, मिथुन राशि के छात्र आज किसी कठिन विषय या परीक्षा की तैयारी में मन लगाकर पढ़ेंगे, जिससे उन्हें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. आपकी तार्किक सोच और संवाद करने की क्षमता आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों या शिक्षकों के बीच सम्मान दिलाएगी. आज का दिन आपकी योग्यता को साबित करने का है- इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें.

व्यावसायिक राशिफल: आर्थिक लाभ के योग, परिश्रम का मिलेगा फल

व्यापार या नौकरी से जुड़े मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा. हालांकि शुरुआत में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आपके अच्छे व्यवहार और संवाद कौशल से दिन के अंत तक परिस्थितियां आपके पक्ष में आ जाएंगी.
कार्यस्थल पर आपको किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी का कार्य मिल सकता है, जो आगे चलकर आपकी पहचान और पदोन्नति का कारण बनेगा. जो जातक व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए आज किसी डील या अनुबंध के पूरे होने की संभावना है, जिससे आर्थिक लाभ होगा. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी, जहां आपकी तर्कशक्ति की सराहना की जाएगी. कुछ लोगों को कार्य संबंधी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी.

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 5:45 तक

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

प्रेमियों के लिए खास, व्‍यवसाय में लाभ के योग, जानें मिथुन राशि वालों का दिन

Source link

Previous post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 11 October 2025: आज शनिवार व्रत, पंचमी तिथि, शनि पूजा से मिटेंगे दोष, देखें मुहूर्त, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल

Next post

Aaj ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि के लिए व्यापार में रहेगा शुभ दिन, पर यहां रहें सावधान, जानें उपाय

You May Have Missed