Aaj Ka Mithun Rashifal : चतुर्ग्रही योग से मिथुन राशि की बंद पड़ी किस्मत में आएगा उजाला, आज प्रेमिका से दिल की बात कहने का दिन

Aaj Ka Mithun Rashifal : चतुर्ग्रही योग से मिथुन राशि की बंद पड़ी किस्मत में आएगा उजाला, आज प्रेमिका से दिल की बात कहने का दिन

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 18 february 2026 : आज मिथुन राशि में सूर्य, चंद्रमा, बुध, और शुक्र एक साथ विराजमान हैं. आज का दिन भाग्य उदय और नई शुरुआत करने का है. नई ऊर्जा के साथ आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं. मिथुन राशि में आज चतुर्ग्रही योग बन रहा है. छात्रों को आज अपनी बुद्धि और किस्मत दोनों का साथ मिलेगा. लोकल 18 से बात करते हुए हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि मिथुन राशि को आज देवताओं का पूर्ण आशीर्वाद मिलेगा. जीवन साथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय गुजरेगा.

Aaj Ka Mithun Rashifal 18 february 2026 हरिद्वार. मिथुन राशि के लिए बुधवार का दिन भाग्य उदय के साथ नई शुरुआत का रहने वाला है. ज्योतिषी गणना के अनुसार आज चंद्रमा शनि की कुंभ राशि में भाग्य स्थान पर है, जिस कारण जातकों को कार्य में नई ऊर्जा के साथ आर्थिक लाभ मिलने के योग बने हुए हैं. आज मिथुन राशि में चतुर्ग्रही योग होने से उच्च शिक्षा में सफलता, यात्रा, कार्यक्षेत्र और कैरियर में विशेष लाभ मिलेगा. छात्रों को आज अपनी बुद्धि और किस्मत दोनों का साथ मिलने के साथ ही सभी अटकलें खत्म होंगी. आपकी वाणी का जादू भाग्य को बेहतर बनाएगा.

संबंधों में गहराई

लोकल 18 से बात करते हुए उत्तराखंड स्थिति हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि दांपत्य जीवन में आज का दिन सामान्य से अधिक अच्छा रहने वाला है. ग्रहों के अनुसार मिथुन राशि के दांपत्य भाव यानी सातवें भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान है, जिस कारण देवताओं का पूर्ण आशीर्वाद प्राप्त होगा. आज जीवन साथी के साथ संबंधों में गहराई और मजबूती आएगी. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन आपके रिश्तों को बेहतर बनाएगा. प्रेम के कारक शुक्र ग्रह मिथुन राशि के भाग्य स्थान पर विराजमान है. इससे आज पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और संबंधों में नई ऊर्जा और रिश्ते में प्रेम की बढ़ोतरी होगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं, जो आपके संबंधों के लिए सुखद रहेगा. आज प्रेमी से विवाह की बात करना सुखद रहने वाला है.

करियर के लिए यादगार दिन

मिथुन राशि के करियर में आज का दिन यादगार रहने वाला है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार, जो छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें आज अच्छी गाइडेंस अपने किसी परिचित से मिल सकती है. छात्रों के लिए आज का दिन वरदान से बढ़कर होने वाला है. ज्योतिष शास्त्र में नौवां भाव उच्च शिक्षा का बताया गया है. जो छात्र मास्टर डिग्री या रिसर्च कर रहे हैं, या जो छात्र विदेश जाकर पढ़ाई करने का प्लान कर रहे हैं, उन्हें आज कोई सूचना मिल सकती है. अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए जो जातक किसी नौकरी की तैयारी या नया कारोबार शुरू करने का प्लान कर रहे हैं, उनके कार्य में सभी बाधाएं खत्म होंगी. सफलता हाथ लगेगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: मिथुन रहें सतर्क, वृश्चिक को विदेश में बड़ी सफलता, कुंभ को मिलेगी उपलब्धि! जानें आज का टैरो राशिफल

Next post

Aaj Ka Meen Rashifal 18 February 2026: मीन राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिलेगी सफलता, लवर्स न करें ये गलती, पढ़े आज का राशिफल

You May Have Missed