Aaj Ka Mithun Rashifal : करियर से लेकर लव लाइफ तक, मिथुन वालों की बल्ले-बल्ले का दिन, जानें आज का राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 30 November 2025 : आज छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा तो वहीं रुका हुआ धन वापस मिलेगा. साथ ही मधुर वाणी के कारण करियर में विशेष सफलता की प्राप्ति होगी. आज आपके सभी कार्य सहजता से पूर्ण होंगे और दांपत्य जीवन खुशियों भरा रहने वाला है. चलिए विस्तार से जानते हैं मिथुन राशि के जातकों का राशिफल…
Aaj Ka Mithun Rashifal 30 November 2025: रविवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. न्याय के देवता शनिदेव के मार्गी होने से आज भाग्य मजबूत रहेगा और आपके कई रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे. करियर, शिक्षा, व्यवसाय और प्रेम हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. मधुर वाणी और बुद्धिमत्ता आपकी सफलता का प्रमुख कारण बनेंगे. आइए विस्तार से जानते हैं आज का संपूर्ण राशिफल.
लव राशिफल: रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता, प्रेम होगा गहरा
उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल है. प्रेमी/प्रेमिका के साथ आउटिंग या बातचीत से रिश्तों में गहराई आएगी. आज कोई भी पुराने मतभेद खत्म होंगे और रिश्ते एक मजबूत मोड़ ले सकते हैं. अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आने या शादी तय होने के योग प्रबल हैं. दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. आज परिवार को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श हो सकता है, जिससे घर में सकारात्मक माहौल रहेगा.
करियर राशिफल: नौकरी और शिक्षा में बड़े अवसर
शनि ग्रह के मार्गी होने से मिथुन राशि का दसवां भाव मज़बूत होगा, जिसके चलते करियर में बड़ा लाभ मिलेगा. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को आज अच्छी सैलरी वाली जॉब का ऑफर मिल सकता है. आज आवेदन करने वालों को शाम तक सकारात्मक सूचना मिलने की संभावना है.
छात्रों के लिए दिन अत्यंत फायदेमंद
आज तैयार किया गया कोई भी विषय भविष्य में अत्यधिक लाभ देगा. ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ाई करना विशेष शुभ परिणाम देगा. कुल मिलाकर शिक्षा और करियर दोनों क्षेत्रों में तरक्की का योग बना हुआ है.
व्यावसायिक राशिफल: रुका धन मिलेगा, नया कारोबार शुभ
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष शुभ है, क्योंकि शनि ग्रह सीधी चाल में हैं. रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होंगे. उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग. यदि आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अत्यंत अनुकूल है. शनि ग्रह, जो मिथुन राशि के स्वामी बुध के मित्र भाव में हैं, आपकी प्रगति में सहयोग करेंगे. कुल मिलाकर धनलाभ और कार्य सफलता का अद्भुत संयोग निर्मित हो रहा है.
स्वास्थ्य एवं पारिवारिक जीवन
दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. मानसिक शांति और पॉजिटिविटी बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की थकान को छोड़कर कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती.
29 नवंबर 2025 मिथुन राशि वालों के लिए बेहद शुभ, भाग्यवर्धक और सफलताओं से भरा दिन रहने वाला है. शनि की कृपा से करियर, प्रेम, व्यापार और धन-हर क्षेत्र में उन्नति का योग है. आज का दिन नई शुरुआत और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए उपयुक्त है.


