Aaj Ka Mesh Rashifal: प्रमोशन और व्यापार में बढ़ेगी तरक्की, स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी, जानें मेष राशि के लिए कैसा रहेगा 17 अक्टूबर का दिन?

Aaj Ka Mesh Rashifal: प्रमोशन और व्यापार में बढ़ेगी तरक्की, स्वास्थ्य की देखभाल जरूरी, जानें मेष राशि के लिए कैसा रहेगा 17 अक्टूबर का दिन?

Last Updated:

Aaj ka Mesh Rashifal 17 October 2025, Aries Horoscope Today: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए व्यवसाय की शुरुआत और रिश्तों में सुधार के लिए बेहद शुभ है. ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि के अनुसार, आज केतु और शुक्र का सकारात्मक प्रभाव आर्थिक लाभ और प्रमोशन के योग बना रहा है. स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने और भगवान शिव को काला धतूरा अर्पित करने से दिन और भी बेहतर बन सकता है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 17 October 2025 (आज मेष राशिफल): मेष राशि के जातक अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं तो उनके लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है. ग्रहों की चाल उनके लिए विशेष योग बना रही है, जो नए व्यवसाय शुरू करने के लिए लाभप्रद है. व्यवसाय से लेकर पारिवारिक रिश्ते बेहतर रहेंगे और पुराने विवाद खत्म होंगे. वहीं, नए लोगों से भी मुलाकात होगी. हालांकि, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है. ऐसे में खान-पान पर ध्यान देंगे तो दिक्कतें नहीं होंगी.

ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने कहा कि मेष राशि में आज केतु और शुक्र ग्रह का प्रभाव रहेगा. आज व्यवसाय के लिए दिन बेहद ही शुभ है. अगर साझेदारी में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज फैसला ले सकते हैं. वहीं, जो लोग व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें आर्थिक रूप से फायदा मिलने की संभावना है. अगर आप बाजार में खरीददारी के लिए जा रहे हैं तो खर्चों पर नियंत्रण रखें. नौकरी के लिए भी आज का दिन खास रहेगा. प्रमोशन होने के साथ ही बॉस से तारीफ मिलने की भी संभावना है.

मेष राशि के रिश्तों में रहेगी मिठास
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज रिश्तों के लिए दिन बेहद ही खास है. पारिवारिक रिश्तों में कई वर्षों से चले आ रहे विवाद खत्म होने के योग बन रहे हैं. आपके मासूमियत भरे जवाब से सारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. रिश्तों में आज मिठास बनी रहेगी. सच्चा प्यार मिलने की भी संभावना है. सकारात्मक बातचीत से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

मेष स्वास्थ्य राशिफल
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि केतु के प्रभाव से स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है. ऐसे में खान-पान पर विशेष ध्यान देंगे तो समस्या नहीं होगी. काम अत्यधिक होने की वजह से मानसिक तनाव बढ़ने की भी संभावना है. ऐसे में सुबह उठकर योग और प्राणायाम कर सकते हैं. यह आपके लिए लाभप्रद होगा.

मेष राशि के लिए उपाय
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज आपके लिए शुभ अंक एक है और शुभ रंग सफेद और क्रीमी है. ऐसे में यह रंग और अंक आपके लिए शुभ फल प्रदान करेंगे. ग्रहों का प्रभाव कम करने के लिए भगवान शिव को काले धतूरे का बीज अर्पित करें. यह आपके लिए अति उत्तम होगा.

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

प्रमोशन में तरक्की…, जानें मेष राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Source link

Previous post

Aaj Ka Meen Rashifal 17 October 2025: मीन राशिवालों के लिए मिला-जुला दिन, वाणी पर रखें नियंत्रण, करें ये खास उपाय, पढ़ें आज का राशिफल

Next post

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: चांदी में निवेश और प्रमोशन के योग, वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा 17 अक्टूबर का दिन?

You May Have Missed