Aaj Ka Mesh Rashifal : ऑफिस में कोई नजरअंदाज नहीं कर पाएगा आपका काम, मेष राशि के लिए आज पीपल का पेड़ शुभ

Aaj Ka Mesh Rashifal : ऑफिस में कोई नजरअंदाज नहीं कर पाएगा आपका काम, मेष राशि के लिए आज पीपल का पेड़ शुभ

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 December 2025 : मेष राशि के जातकों का आज हरफनमौला अंदाज दूसरे को आकर्षित करेगा. बिगड़ते हुए काम भी आपके व्यवहार की वजह से हो जाएंगे. कई दिनों से चली आ रही बाधाएं दूर होंगी. किसी भी बात पर बहस करने से बचें. पूरा राशिफल जानने के लिए लोकल 18 ने मिर्जापुर के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि से बात की.

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 December 2025/मिर्जापुर. आज हेमंत ऋतु का मास पौष है. विक्रम संवत 2082 है. तिथि सप्तमी है. नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी है. पक्ष कृष्ण है. वार गुरुवार है.  आज दिशाशूल दक्षिण दिशा में है. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा. अचानक से किसी स्रोत से धन की प्राप्ति होगी. सेहत अच्छी रहेगी. घर का माहौल भी अच्छा रहेगा. आज अपने आसपास के लोगों को भी आनंदित करते हुए नजर आ सकते हैं. दूसरों की तुलना में अपने लक्ष्य पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे. शाम तक अच्छी खबर मिल सकती है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के जातकों का आज का दिन खुशनुमा रहेगा. व्यवसाय में उन्नति होगी.

कहां लगाएं पैसा

मेष राशि के लिए नई परियोजना मूर्त रूप ले सकती है. आज कहीं पर भी निवेश कर सकते हैं. नौकरी में दिन सामान्य रहेगा. काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है. हालांकि, आपके कामों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा. इसका फल आपको दीर्घकालीन मिलेगा. विवाद के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. बहस करने से बचें.

इस वजह से बढ़ सकती है कड़वाहट

अखिलेश अग्रहरि के मुतबाकि, रिश्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. बच्चों के किसी काम की वजह से आपको शाबाशी मिल सकती है. आज दोस्तों के साथ ज्यादा समय व्यतीत करने पर नुकसान होगा. परिवार के साथ बचे हुए समय को ज्यादा से ज्यादा बिताएं. पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. बुजुर्गों की सलाह से बड़ा काम हो सकता है. आज गुस्से पर काबू रखें. रिश्तों में प्रेम बनाए रखें. भरोसा औषधि है. ऐसे में उसे खराब न होने दें, वरना रिश्तों पर असर दिखेगा और कड़वाहट बढ़ेगी.

कैसी रहेगी सेहत 

मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा. कोई गंभीर बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी. हालांकि, सांस और पेट से जुड़ी हुई थोड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में अपने दैनिक दिनचर्या में बदलाव करें. खान-पान में हरी सब्जियों को शामिल करें. बाहर का खाने से बचें. ध्यान और योग करें. इससे ऊर्जा बनी रहेगी और इम्युनिटी भी ठीक रहेगी. अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज का भाग्यांक एक रहेगा. सुनहरा और पीला रंग भाग्योदय के लिए बेहतर है. पीपल के वृक्ष में आज जल अर्पित करके भगवान विष्णु की आराधना करें. इससे आपको आर्थिक लाभ होगा. परिवार के हर संकट भी कटेंगे.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

homeastro

कोई नजरअंदाज नहीं कर पाएगा आपका काम, मेष राशि के लिए आज पीपल का पेड़ शुभ

Source link

Previous post

रोटियां गिनना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें कैसे ये आदत घर की ऊर्जा, बरकत और रिश्तों तक को प्रभावित करती है

Next post

Aaj Ka Vrishabh Rashifal : लव लाइव में हो सकती है खटपट, वृषभ राशि के जातक आज भूलकर भी न करें ये गलती

You May Have Missed