Aaj ka Makar Rashifal: शनि देव ले सकते हैं धैर्य की परीक्षा, सोच-समझकर फैसले लें, संयम से चमकेगा भाग्य

Aaj ka Makar Rashifal: शनि देव ले सकते हैं धैर्य की परीक्षा, सोच-समझकर फैसले लें, संयम से चमकेगा भाग्य

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 22 February 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुशासन, धैर्य और फोकस बनाए रखने का है. ग्रहों की स्थिति जल्दबाजी से बचने का संकेत दे रही है. लंबे समय से अटके कार्यों में गति आने से राहत और आत्मविश्वास बढ़ेगा. करौली के ज्योतिषाचार्य पं. दीपक शर्मा के अनुसार संयम और समझदारी से लिए गए निर्णय लाभ देंगे. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. आर्थिक मामलों में सतर्कता और अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी है. पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर संतुलन बनाए रखें. योग और ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुशासन, धैर्य और फोकस बनाए रखने का संकेत दे रहा है. ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला नुकसान का कारण बन सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी है. लंबे समय से अटके हुए या रुके कार्यों में आज गति आ सकती है, जिससे मानसिक राहत और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी. करौली के ज्योतिषाचार्य पं. दीपक शर्मा के अनुसार आज मकर राशि वालों को संयम और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है.

कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे. आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है और अनावश्यक खर्च से बचना लाभदायक रहेगा. पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आपसी संवाद से रिश्तों में मजबूती आएगी. स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहें और दिनचर्या में संतुलन बनाए रखें. योग और ध्यान करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी. आज का दिन भविष्य की योजनाओं को मजबूत आधार देने वाला साबित हो सकता है.

वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार में सतर्कता रखें

कार्यक्षेत्र की बात करें तो आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यवहार में सतर्कता रखें. छोटी सी लापरवाही भी आपकी छवि पर असर डाल सकती है. जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें अपने काम पर पूरा ध्यान देने की सलाह दी जाती है. व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. कोई पुराना फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है या किसी पुराने ग्राहक से लाभदायक सौदा हो सकता है. हालांकि अनावश्यक खर्चों से बचना बेहद जरूरी रहेगा.

शनि देव आज धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं

पारिवारिक जीवन में आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती है. घर के किसी सदस्य को आपकी जरूरत पड़ सकती है. जीवनसाथी के साथ मधुर व्यवहार रखें और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने की कोशिश करें. आपसी समझदारी रिश्तों को मजबूत बनाएगी. शनि देव आज धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव या बेचैनी महसूस हो सकती है. ऐसे में खुद को सकारात्मक रखने का प्रयास करें. ध्यान, प्रार्थना या कुछ समय एकांत में बिताना लाभदायक रहेगा.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

मकर राशि के जातक उपाय के रूप में आज शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और शनि मंत्र का जाप करें. इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और कार्यों में सफलता की राह आसान बनेगी. कुल मिलाकर आज का दिन संयम, मेहनत और संतुलित व्यवहार से सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed