Aaj ka Makar Rashifal: महाशिवरात्रि पर मकर राशि पर बरसेगी शिव कृपा, तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग, करियर में उछाल में संकेत

Aaj ka Makar Rashifal: महाशिवरात्रि पर मकर राशि पर बरसेगी शिव कृपा, तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग, करियर में उछाल में संकेत

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 15 February 2026: महाशिवरात्रि पर मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मचिंतन से भरा रहेगा. कार्यों की शुरुआत सतर्कता से करें और किसी भी योजना को गोपनीय रखें. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार कार्यभार अधिक रहने से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए समय-समय पर विश्राम करें. व्यापारियों को नई रणनीति अपनाने से लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा जातक लंबित कार्य निपटाएं. विद्यार्थियों को पढ़ाई की रणनीति बदलने की सलाह है. शिव पूजन से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए आज महाशिवरात्रि का पावन दिन आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मचिंतन से भरा रहेगा, लेकिन दिन की शुरुआत थोड़ी सतर्कता के साथ करना जरूरी होगा. किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें और अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना ही आपके हित में रहेगा. विशेष रूप से आर्थिक मामलों, निवेश और आय के स्रोतों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतें. जयपुर की ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार आज कार्यभार अधिक रहने से शारीरिक और मानसिक थकान महसूस हो सकती है, इसलिए समय-समय पर विश्राम करना आवश्यक रहेगा.

दिनभर संतुलित आहार और पर्याप्त जल का सेवन करें. अपनी सोर्स इनकम, भविष्य की योजनाओं और निजी मामलों को किसी से साझा न करें, क्योंकि विरोधी सक्रिय रह सकते हैं. धैर्य और संयम से काम लेने पर परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा, ध्यान और मंत्र जाप करने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल की प्राप्ति होगी. यह दिन आत्मिक उन्नति और संयम के लिए अत्यंत शुभ सिद्ध होगा.

कैसा रहेगा व्यापारी वर्ग के जातकों का दिन

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन आत्ममंथन का है. पिछले कुछ दिनों से मन में जो अस्थिरता चल रही है, उसका प्रभाव व्यापार पर भी पड़ा है. आज समय है नई रणनीति अपनाने का. व्यापार को ग्रोथ पर लाने के लिए कुछ नया प्रयोग करना लाभदायक रहेगा. जो भी योजना बनाएं, उस पर स्टेप-बाय-स्टेप अमल करें. प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें और अपने प्लान की सुरक्षा जरूर करें.

नौकरीपेशा जातक आज करें ये काम

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अपेक्षाकृत सुकून भरा रहेगा. लंबित कार्यों को निपटाने का यह अच्छा समय है. कार्यक्षेत्र में पुराने कार्यशैली में बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस होगी. कुछ नया सीखने या अपनाने से भविष्य में लाभ मिलेगा. आज स्वयं को मानसिक रूप से रिलैक्स देना भी जरूरी है.

बदलाव के दौर से गुजरेंगे छात्र वर्ग

विद्यार्थियों के लिए भी दिन बदलाव का संकेत दे रहा है. यदि लंबे समय से एक ही पैटर्न में पढ़ाई कर रहे हैं और अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे, तो अपनी रणनीति बदलें. पढ़ाई का समय, तरीका और विषयों की प्राथमिकता में सुधार करें. नई सोच और नई योजना से ही प्रगति संभव होगी.

वैवाहिक जीवन में बदलाव के संकेत

वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है. प्रेमी युगल आज एक-दूसरे के साथ समय बिताकर रिश्ते में नई ऊर्जा महसूस करेंगे. संभव हो तो कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. हालांकि अत्यधिक काम से बचें और पर्याप्त आराम करें. महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना करें. परिवार के साथ मिलकर चार पहर की पूजा या रुद्राभिषेक करने से विशेष फल प्राप्त होगा. ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप आज आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! शिव कृपा से मिलेगा बड़ा लाभ, बाकी रहें सतर्क

Next post

महाशिवरात्रि 2026 पर ग्रहों की चाल बताएगी, किस राशि के लिए बनेगा पूरा साल टर्निंग पॉइंट

You May Have Missed