Aaj ka Makar Rashifal: नौकरी में लाभ, व्यापार में सावधानी, सेहत और रिश्तों पर रखें नजर
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 20 February 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है. आत्मसम्मान की रक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. जल्दबाजी और भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. जरूरी सामान गुम होने की आशंका है, इसलिए दस्तावेज, मोबाइल और पर्स संभालकर रखें. व्यापारियों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि नुकसान की संभावना बन सकती है. निवेश और लेन-देन सोच-समझकर करें. दिन की शुरुआत इष्टदेव के कवच पाठ से करने पर मानसिक शांति मिलेगी और नकारात्मकता से बचाव होगा.
Aaj ka Makar Rashifal:मकर राशि के जातकों के लिए 20 फरवरी का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है. आज आपको विशेष रूप से अपने आत्मसम्मान की रक्षा पर ध्यान देना होगा. किसी भी स्थिति में जल्दबाजी या भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें. कोई जरूरी सामान आज गुम हो सकता है, इसलिए अपने दस्तावेज, मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती वस्तुओं को संभालकर रखें. व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आज आपके व्यापार पर किसी की बुरी नजर लग सकती है.
कैसा रहेगा नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन
व्यापार से जुड़े लोग आज रहें सतर्क
व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है. आज किसी के सामने अपने व्यापार से जुड़ी गोपनीय बातें साझा न करें. आपके व्यवसाय के खिलाफ कोई षड्यंत्र भी रचा जा सकता है, इसलिए अपनी योजनाओं और प्रगति को अधिक उजागर न करें.
छात्र वर्ग इसका रखें ख्याल
मकर राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अधिक अनुकूल नहीं है. आपको धैर्य रखने की आवश्यकता होगी, क्योंकि आज ऊर्जा का स्तर सामान्य से कम रह सकता है. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने या प्रवेश लेने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल उचित समय का इंतजार करना बेहतर रहेगा.
कैसा रहेगा लवर्स के लिए दिन
विवाहित दंपत्तियों और प्रेम संबंधों में जुड़े लोगों के लिए आज का दिन एक-दूसरे को बेहतर समझने का है. यदि आप किसी को प्रपोज करने या वैवाहिक संबंध की ओर बढ़ने का विचार कर रहे हैं, तो पहले पूरी जानकारी (रिसर्च) कर लें. पहले से विवाहित लोग आज अपने रिश्ते को और मजबूत बनाने का प्रयास करें.
मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. हृदय संबंधी परेशानी या बेचैनी महसूस हो सकती है. चीजें मन मुताबिक न होने से क्रोध भी बढ़ सकता है और मन थोड़ा उदास रह सकता है. ऐसे में मकर राशि के जातक अपने इष्टदेव का कवच पाठ अवश्य करें.यदि आपको अपने इष्टदेव के बारे में जानकारी नहीं है, तो आज हनुमान मंदिर जाकर पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करना शुभ रहेगा.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


