Aaj ka Makar Rashifal: छात्रों के लिए शुभ दिन, क्रोध पर रखें नियंत्रण, पितृ अमावस्या पर सेवा और दान से मिलेगा विशेष लाभ

Aaj ka Makar Rashifal: छात्रों के लिए शुभ दिन, क्रोध पर रखें नियंत्रण, पितृ अमावस्या पर सेवा और दान से मिलेगा विशेष लाभ

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 17 February 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है. क्रोध पर नियंत्रण और धैर्य जरूरी है. पितृ अमावस्या के अवसर पर जरूरतमंदों और जीव-जंतुओं की सेवा करना लाभकारी रहेगा. व्यापार में संयम बनाए रखें. नौकरीपेशा जातकों के लिए सकारात्मकता और प्रेमभाव सफलता की कुंजी है. छात्र वर्ग मां भगवती का स्मरण कर आत्मविश्वास बढ़ाएं. मैरिड कपल्स और प्रेम संबंध में रहने वालों के लिए दिन शुभ है. दान और सेवा विशेष फलदायी साबित होगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातकों के लिए 17 फरवरी यानी आज का दिन कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आज विशेष रूप से क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. साथ ही अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों और जीव-जंतुओं की सेवा करना आपके लिए शुभ रहेगा.आज पितृ अमावस्या होने के कारण पितरों को प्रसन्न करने के लिए सामाजिक कार्यों में भाग लेना लाभकारी सिद्ध होगा.

जयपुर की प्रसिद्ध ज्योतिषी डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, पितृ अमावस्या के अवसर पर मकर राशि के जातकों को अपने पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए सेवा और दान-पुण्य जैसे कार्य अवश्य करने चाहिए. इसमें आज जरूरतमंदों की सहायता करना, पशु-पक्षियों को भोजन कराना या सार्वजनिक स्थान पर राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था करना विशेष रूप से शुभ रहेगा.

व्यापार से जुड़े जातक इस पर रखें नियंत्रण

व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपने क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखना होगा. कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं जो मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से काम लेने पर नुकसान से बचा जा सकता है. प्रेम और करुणा का भाव बनाए रखना ही आज सफलता की कुंजी रहेगा.

मकर राशि के जातक आज करें ये काम

मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन आत्ममंथन और सकारात्मकता का है. आज स्वयं से और दूसरों से बिना किसी शर्त के प्रेमभाव रखना आपके व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र दोनों में उन्नति दिला सकता है.

छात्र वर्ग आज इस पर करें फोकस

विद्यार्थियों को आज मां भगवती का स्मरण करना शुभ रहेगा. यदि आप किसी इंटरव्यू या परीक्षा के लिए जा रहे हैं तो ईश्वर का ध्यान करके निकलें. इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

कैसा रहेगा मैरिड कपल्स के लिए दिन

मकर राशि के मैरिड कपल्स और प्रेम संबंध में रहने वाले जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है. परिवार और साथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा. यदि किसी बात पर मतभेद की स्थिति बने भी, तो संयम और शांत व्यवहार से उसे सुलझाना बेहतर रहेगा.

मकर राशि के जातक आज करें ये उपाय

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. हालांकि नकारात्मक सोच और अधिक चिंतन से बचना आवश्यक है. सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने से दिन और बेहतर बनेगा. आज पितरों को प्रसन्न करने के लिए किसी न किसी सामाजिक सेवा कार्य से अवश्य जुड़ें. दान, सेवा और परोपकार के कार्य आपके लिए विशेष फलदायी सिद्ध होंगे.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Phalguna Amavasya 2026: परिघ योग में फाल्गुन अमावस्या आज, स्नान बाद करें पितरों की पूजा, तर्पण, जानें विधि, मुहूर्त और महत्व

Next post

Aaj ka Tula Rashifal: भौमवती अमावस्या पर तुला राशि के लिए खास योग, सेवा और दान से खुलेगी किस्मत

You May Have Missed