Aaj ka Makar Rashifal: काम में रुकावट, रिश्तों में कटुता, सेहत भी दे सकती है धोखा, जानें मकर राशि का हाल
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 9 August 2025: मकर राश के जातकों को आज कामकाज में अपेक्षित लाभ पाने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. बिजनेस में सहकर्मियों के साथ मतभेद की भी संभावना है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें…और पढ़ें
मकर राशि के लिए कैसा रहेगा रक्षाबंधन का दिन ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार मकर राशि के लिए थोड़ा भारी बना हुआ है. जितना हो सके उतना सकारात्मक दृष्टिकोण रखें और छोटी बातों को अनदेखा करें. दिन के अंत में जीवनसाथी या पार्टनर के साथ खरीदारी का योग बन रहा है, लेकिन किसी भी विषय पर तकरार भी संभव है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहना जरूरी है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहना होगा. आपके प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं. निवेश से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य नहीं कहा जा सकता. पुरानी बीमारियां या पुराना रोग फिर से परेशानी का कारण बन सकता है. दिनभर थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए संतुलित आहार लें और आराम का समय निकालें. करियर में नए अवसरों की संभावना है, विशेषकर राजनीति या सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों के लिए, यदि आप इस दिशा में कदम बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन पहला कदम रखने के लिए शुभ हो सकता है.
प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. पैसों को लेकर जीवनसाथी या पार्टनर से बहस हो सकती है. ऐसे में समझदारी और धैर्य बनाए रखना जरूरी है. रिश्तों में कटुता से बचें और संवाद को प्राथमिकता दें. मकर राशि के जातकों की घर-परिवार में किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि, घरेलू मामलों में अनावश्यक विवाद से बचें. मकर राशि के जातकों को उपाय के रूप में आज ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करना है. इससे मानसिक शांति और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


