Aaj ka Makar Rashifal: आज संभलकर रहें मकर राशि के जातक, भूलकर न करें ये गलती, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी

Aaj ka Makar Rashifal: आज संभलकर रहें मकर राशि के जातक, भूलकर न करें ये गलती, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 2 August 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण है. क्रोध, बहस और मानसिक तनाव से बचना होगा. छोटे विवाद बड़ी परेशानी ला सकते हैं. कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी, लेकिन रिश्तों में …और पढ़ें

हाइलाइट्स

  • मकर राशि वाले मानसिक तनाव और क्रोध पर रखें नियंत्रण
  • मकर राशि के जातकों के आर्थिक स्थिति में हो सकता है बेहतर
  • मकर राशि के जातक उपाय के रूप में भैरव अष्टकम का करें पाठ
करौली. मकर राशि के जातकों के लिए 2 अगस्त यानी आज का दिन भारी बना हुआ है. छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावना है, जिससे मूड खराब हो सकता है. इसलिए आपको धैर्य और संयम के साथ दिन बिताने की आवश्यकता है. अपने मन की बातें किसी से साझा करने से पहले सोच-समझकर बोलें. अनावश्यक विवादों से दूर रहें और जरूरी कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें.

कोटा की ज्योतिषी कविता जांगिड़ के अनुसार मकर राशि के चंद्रमा तुला राशि में अपना संचरण करेंगे. वहीं विशाखा नक्षत्र में अष्टमी तिथि रहेगी. उनका कहना है कि क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है. वाणी में संयम और शांति बनाए रखें. धैर्य के साथ किए गए कामों में ही आज सफलता मिलेगी.

कठिन परिश्रम का मिल सकता है फल

मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा साबित हो सकता है. कठिन परिश्रम का फल आपको अवश्य मिलेगा. व्यापार या नौकरी में किए गए प्रयासों का लाभ आपके पक्ष में होगा. अचानक से कोई छोटा-मोटा लाभ या पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना भी है. हालांकि बड़े वित्तीय निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें. स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है. थकान या मानसिक तनाव का असर शरीर पर पड़ सकता है. खानपान का विशेष ध्यान रखें और पर्याप्त आराम करें. अधिक काम के बोझ से बचें और दिन में कुछ समय ध्यान या योग को दें, जिससे मानसिक शांति मिल सके.

ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. आपके काम की सराहना हो सकती है, जिससे मनोबल बढ़ेगा. कोई लंबित कार्य आज पूरे हो सकते है. साथ ही, किसी नई जिम्मेदारी का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए समय प्रबंधन पर ध्यान दें. वहीं पति-पत्नी के बीच कुछ समय के लिए अनबन की स्थिति बन सकती है. किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है. प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन समझदारी और धैर्य से रिश्ते फिर से सामान्य हो जाएंगे. मकर राशि के जातकों को उपाय के रूप में स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले भैरव अष्टकम का पाठ करना है. इसके बाद शनि देव के मंदिर में जाकर सरसों के तेल का छाया दान करना है. यह उपाय आपके जीवन में सकारात्मकता लाएगा और मानसिक शांति प्रदान करेगा.

homeastro

आज संभलकर रहें मकर राशि के जातक, जरा सी चूक पड़ सकती है भारी

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed