Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों पर आज चमकेगा भाग्य, व्यापार और लव लाइफ में जबरदस्त सफलता के संकेत

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों पर आज चमकेगा भाग्य, व्यापार और लव लाइफ में जबरदस्त सफलता के संकेत

Last Updated:

Aaj ka Makar Rashifal 08 November 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा. पुराने कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता और करियर में प्रगति के योग बन रहे हैं. गणेश जी की आराधना से अटके कार्य पूरे होंगे और दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा.

ख़बरें फटाफट

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. आज जीवन में कई छोटी-छोटी खुशियां आपका मन प्रसन्न करेंगी. किसी पुराने काम के पूरे होने से मन में सुकून रहेगा. आज का दिन आपको यह सिखाएगा कि धैर्य और मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है. जयपुर की मशहूर ज्योतिषी और टैरो कार्ड एक्सपर्ट डॉ. दीप्ति शर्मा के अनुसार, व्यापार के क्षेत्र में आज नई संभावनाएं खुलेंगी.

पार्टनरशिप में किया गया कोई कार्य लाभदायक सिद्ध होगा. यदि आप अपने व्यवसाय में विस्तार या नए लोगों को जोड़ने की सोच रहे हैं, तो आज समय उपयुक्त है. मेहनत का पूरा परिणाम आज आपको मिल सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आज एक्शन मोड में रहना होगा. जो योजनाएं या आइडिया आप लंबे समय से सोच रहे हैं, उन पर अब अमल करने का सही वक्त है. कार्यस्थल पर आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता सफलता दिलाएगी.

जानें कैसा रहेगा मकर राशि वालों का लव लाइफ

मकर राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुशासन और फोकस बनाए रखने का है. किसी भी विषय या चैप्टर को अधूरा न छोड़ें. आज जितनी ईमानदारी से पढ़ाई करेंगे, आने वाले समय में उसका उतना ही अच्छा परिणाम मिलेगा. लवर्स और विवाहित जातकों के लिए दिन रोमांटिक और खास रहेगा. पार्टनर के साथ आपसी समझ और स्नेह बढ़ेगा. दिन के अंत में कोई छोटा-सा सेलिब्रेशन या सरप्राइज आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकता है. सेहत के दृष्टिकोण से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. मन और शरीर दोनों में नई ऊर्जा का अनुभव होगा.

मकर राशि के जातक करें ये उपाय

गणेश जी की आराधना आज आपके सभी अटके कामों को गति दे सकती है. सुबह स्नान के बाद गणेश मंदिर जाकर पान के पत्ते में मोदक और दूर्वा रखकर अर्पित करें तथा संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें. यह उपाय आपके जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करेगा और सौभाग्य के द्वार खोलेगा.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मकर राशि पर बरसेगा भाग्य, करें ये उपाय, गणेश जी की कृपा से पूरे होंगे अटके काम

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

Umbilical Cord Traditions: बच्चे की नाल को यूं ही मत फेंकिए! 1 भूल से छिन सकता है उसके जीवन का सौभाग्य

Next post

Aaj Ka Love Rashifal: 3 राशि वालों के लाइफ पार्टनर दे रहे उन्हें धोखा, इन जातकों की शादी होगी पक्की, जल्द बनेंगे एक-दूजे के, पढ़ें आज का लव राशिफल

You May Have Missed