Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए आज है धैर्य का असली इम्तिहान, लेकिन काम में चमकने का मौका, बस करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 1 August 2025: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है. ज्योतिषीय पूर्वानुमान के मुताबिक, मकर राशि के जातकों को मानसिक और शारीरिक थकान का सामना करना पड़ेगा. कार्य स…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- मकर राशि वालों के लिए चुनौतियों से भरा रहेगा दिन
- कार्य क्षेत्र में जातकों को मिल सकती है सराहना
- लक्ष्मी अष्टकम का पाठ से बढ़ेगा आत्मविश्वास
कोटा की ज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का भारी रहेगा. मकर राशि के चंद्रमा तुला राशि में अपना संचरण करेंगे और स्वाति नक्षत्र में अष्टमी तिथि रहेगी. आर्थिक दृष्टि से संतोषजनक रहने की संभावना है. सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है. किसी पुराने काम का लाभ भी आज मिल सकता है. धन का सही प्रबंधन करने से आगे के दिनों में आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी.
स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है. अधिक काम का दबाव या भागदौड़ आपकी थकान बढ़ा सकती है. खानपान में लापरवाही से बचें. आज योगासन और प्राणायाम आपके लिए फायदेमंद रहेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी. ऑफिस में आपके प्रयासों को मान्यता मिलेगी और ऑफिस के सीनियर आज आपके काम की तारीफ भी करेंगे. हालांकि, काम के बोझ के कारण समय से कार्य पूरे करने में मुश्किल आ सकती है. धैर्य बनाए रखें और योजनाबद्ध तरीके से काम करें.
प्रेम संबंध वाले मकर राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. अपने मन की बात कहने का यह सही समय है. आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और साथी का पूरा सहयोग मिलेगा. घर-परिवार में भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे. किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है. मकर राशि के जातक उपाय के रूप में जल में दही मिलाकर स्नान करें और लक्ष्मी अष्टकम का पाठ करें. इस पाठ को करने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक शांति भी मिलेगी.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


