Aaj ka Makar Rashifal: करियर में सफलता के योग, प्रेम और रिश्तों में विवाद की संभावना, मकर राशि वाले करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 01 October 2025: मकर राशि वाले आज प्रेम और रिश्तों में सतर्कता बरतें. नजदीकी संबंधों में गलतफहमियां तनाव पैदा कर सकती है. करियर में नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे वरिष्ठों की प्रशंसा भी मिलेगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, लेकिन निवेश और बड़ा लेन-देन सोच-समझकर ही करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और थकान से सतर्क रहें. उपाय के रूप में गाय को हरा चारा खिलाना लाभकारी साबित होगा.
मकर राशि वालों के लिए मिश्रित फल वाला रहेगा आज का दिनसीकर. आज का दिन मकर राशि वाले जातकों के जीवन के कई पहलुओं में उतार-चढ़ाव लेकर आएगा. खासतौर पर प्रेम और रिश्तों के क्षेत्र में सतर्क रहने की आवश्यकता है. पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि मकर राशि वाले जातकों को आज नजदीकी संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे तनाव या मनमुटाव जैसी स्थिति पैदा हो सकती है. प्रेमी युगल को आज धैर्य और संयम से संवाद करना चाहिए. एक छोटी-सी बात बड़ा विवाद बन सकती है, इसलिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा.
कैसी रहेगी मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति
पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि, आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है. आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और नए अवसर सामने आ सकते हैं. वित्तीय स्थिति में सुधार की संभावना है, लेकिन किसी भी प्रकार का निवेश या बड़ा लेन-देन सोच-समझकर ही करना होगा. जल्दबाजी या जोखिम लेने से नुकसान उठाना पड़ सकता है. योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने वाला है. कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन मानसिक तनाव और थकान आपको परेशान कर सकती है. सिरदर्द या बेचैनी जैसी स्थिति हो सकती है. ऐसे में ध्यान, योग और हल्की सैर मानसिक शांति और ऊर्जा प्रदान करेंगे. खानपान में नियमितता बनाए रखना जरूरी होगा.
मकर राशि के जतक आज क्या करे उपाय
पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि, मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ उलझनों से भरा हो सकता है. ऐसे में कुछ उपाय कर इससे बच सकते हैं. आज के राशिफल के हिसाब से पड़ोसियों या आस-पड़ोस के विवादों के चलते मानसिक तनाव बढ़ सकता है. ऐसे में मकर राशि के जातक यदि गाय को हरा चारा खिलाएं तो दिन के तनाव कम होंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. इससे कारोबार को नई गति मिल सकती है और लाभ कमाने के अवसर भी प्राप्त होंगे. इसके अलावा पारिवारिक व्यवसाय में जीवनसाथी की सलाह लाभकारी सिद्ध हो सकती है. ऐसे में आज मकर राशि वालों के लिए रिश्तों में धैर्य, करियर में मेहनत और वित्तीय मामलों में समझदारी से सकारात्मक परिणाम दिलाएगा.

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


