Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज लकी डे! करियर में कामयाबी तो लव लाइफ में आएगी मिठास, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए आज लकी डे! करियर में कामयाबी तो लव लाइफ में आएगी मिठास, पढ़ें राशिफल

Today Cancer Horoscope 1 December (आज का कर्क राशिफल): सोमवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है, लेकिन आपको संयम बरतना जरूरी है. ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए विशेष ऊर्जा लेकर आया है. आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि, मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती का शुभ संयोग है जो कर्क राशि के जातकों को आध्यात्मिक शांति, मानसिक दृढ़ता और नए मार्ग दिखाने वाला है. आज आपका दिन शुभ है, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. जरा सी भावनात्मक अस्थिरता आपके बने-बनाए काम बिगाड़ सकती है.

कर्क राशि के लोगों का लव राशिफल 
कर्क राशि के जातकों के प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. आपका पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा और आपके साथ समय बिताने की इच्छा ज़ाहिर करेगा. यदि किसी गलतफहमी के कारण कुछ दूरी थी, तो वह कम होगी. लेकिन ध्यान रखें, तेज़ बोल या गुस्से में कही बात रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है. वहीं विवाहित जातकों के लिए भी दिन सुखद है, जीवनसाथी से सहयोग और स्नेह मिलेगा.

कर्क राशि के जातकों का करियर और नौकरी 
नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अनुकूल है. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे और उच्च अधिकारियों से सराहना मिलने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का असर साफ दिखेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके हाथ किसी अच्छी खबर की दस्तक हो सकती है. यदि आपका इंटरव्यू या महत्वपूर्ण मीटिंग है तो दिन बेहद शुभ है, बस जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें. वहीं यदि छात्र-छात्राओं की बात की जाए तो आपके लिए दिन बेहद अच्छा है. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए भी दिन शुभ है.

कर्क राशि के जातकों का व्यवसाय 
कर्क राशि के व्यापारी वर्ग के लिए दिन शुभ है. किसी नए प्रोजेक्ट या डील में लाभ हो सकता है. पुराना धन भी मिलने के योग हैं. लेकिन लेन-देन को लेकर सावधानी बेहद जरूरी है. किसी पर अंधविश्वास न करें. दस्तावेज़ पढ़कर ही साइन करें. यदि साझेदारी में व्यापार करते हैं, तो चर्चा खुले और पारदर्शी तरीके से करें.

कर्क राशि की महिलाओं के लिए दिन 
कर्क राशि की महिला जातकों के लिए दिन सौभाग्यशाली है. घर और कार्यक्षेत्र दोनों में आपकी बातों की सराहना होगी. यदि कहीं बाहर कोई कार्यक्रम हो या किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेना पड़े तो सम्मान और प्रशंसा मिल सकती है.
स्वास्थ्य को लेकर हल्का ध्यान रखने की जरूरत है. ठंडी चीज़ों से परहेज करें.

आज का उपाय: पंडित जोशी बताते हैं कि आज मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के पावन अवसर पर भागवत गीता के श्लोक का पाठ करें. यदि संभव हो तो गीता का 12वां या 18वां अध्याय पढ़ना अत्यंत शुभफलदायी रहेगा.

शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद, दिशा शूल: पंडित जोशी बताते हैं कि आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है. आज आपको पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना होगा.

Source link

Previous post

राहु इन 8th हाउस: रहस्य, डर और अचानक घटनाओं का खेल, क्या कहती है आपकी कुंडली? जानें उपाय भी

Next post

केतु छठे भाव में हो तो कैसा रहता जीवन? एक्सपर्ट से जानें बढ़ती चुनौतियां, छिपे फायदे और अपनाने लायक उपाय

You May Have Missed