Aaj ka kanya rashifal: करियर के लिए शुभ.. रुके हुए धन की होगी प्राप्ति
Last Updated:
Aaj ka kanya rashifal: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा, करियर में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. लेकिन सेहत को लेकर सतर्क रहें . उपाय के तौर पर आज भगवान विष्णु की पूजा आराधना जरूर करें.
देवघर. आज ग्रह नक्षत्र कन्या राशि के साथ है. इसलिए कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभकारी रहने वाला है. आज हर कार्य में सफलता हासिल होगी. कोर्ट कचहरी का जो भी चक्कर है वो आज समाप्त हो जाएगा. फैसला आपके पक्ष में रहेगा. जो भी अधूरे कार्य हैं उसमे सफलता हासिल होगी. आज आपके व्यवसाय में आर्थिक फायदा होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में भी आप प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेंगे. आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं.
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर मुदगल ने local 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा साथ ही आज चंद्रमा सिंह राशि में संचार करेगा. जिस वजह से आज कन्या राशि के घर में चन्द्रमा की अच्छी दृस्टि पड़ेगी. इसका प्रभाव कन्या राशि पर शुभ रहेगा. आज कर्मचारियों में जोश और उत्साह देखने को मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यस्थल पर कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है. कुछ जातकों का स्थान परिवर्तन भी हो सकता है, जो आगे चलकर उनके करियर के लिए शुभ सिद्ध होगा.
रुके हुए धन की होगी वापसी
आपको आपका परिवार पूरा सहयोग देगा, जिससे आपका व्यापार और अधिक उन्नति कर सकता है, और आपको अपने व्यापार को बढ़ाने के भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आज आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपकी आर्थिक स्थिति सुधरी हुई रहेगी. आपको धन की किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी. यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो आप धन का निवेश कर सकते हैं. आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी.
सेहत को लेकर रहे सावधान
पति की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं. आज माता की सेहत भी बिगड़ सकती है. मौसम को लेकर थोड़ा सतर्क रहे नियमित रूप से खान पान करें, नहीं तो आप भी बीमार हो सकते है, संध्या होते-होते सर दर्द से परेशान रह सकते हैं.
उपाय
आज पीला वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें और सहस्त्र नाम का जाप करें. किसी गरीब असहाय व्यक्ति को केला दान करें.
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें


