Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत… मां लक्ष्मी की होगी कृपा, जानें राशिफल

Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत… मां लक्ष्मी की होगी कृपा, जानें राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Kanya Rashifal 15 August 2025: आज कन्या राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा. करियर में सीनियर्स की तारीफ मिलेगी, आर्थिक लाभ होगा, परिवार और प्रेम संबंधों में खुशियाँ रहेंगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

देवघर: ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर हर दिन का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होता है. आइए जानते हैं कि आज, 15 अगस्त, शुक्रवार को कन्या राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा दिन. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुद्गल के अनुसार, आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है. आज भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, अश्विनी, भरणी और कृतिका नक्षत्र है. चंद्रमा मेष राशि में रहेगा.

करियर: करियर के लिहाज से आज का दिन शुभ है. आपके सीनियर आप पर मेहरबान रहेंगे और आपके काम की तारीफ हो सकती है. ऑफिस में काम का कोई तनाव नहीं रहेगा. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा ऑफर मिल सकता है. विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. अचानक धन लाभ के योग हैं और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यापार में अच्छी कमाई होगी. शेयर बाजार से भी मुनाफा हो सकता है. अगर आप प्रॉपर्टी डीलर हैं, तो कोई बड़ी डील हो सकती है. कुल मिलाकर, आज माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी.

पारिवारिक जीवन: परिवार के लिए आज का दिन शुभ है. संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और पैतृक संपत्ति में लाभ होने की संभावना है. आज आप घर के कामों को निपटाने में समय बिताएंगे. पिता के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है.

प्रेम संबंध: प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन शुभ है. सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास महिला मित्र से हो सकती है. अगर आप अपने पार्टनर को प्रेम विवाह का प्रस्ताव देना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है. जीवनसाथी के साथ भी आपका दिन खुशी से बीतेगा और वो आपके हर काम में मदद करेंगे. आप दोनों किसी आध्यात्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा. थोड़ी-बहुत शारीरिक परेशानी हो सकती है. बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाएं और खुद भी बाहर का खाना खाने से बचें. नियमित योग और संतुलित आहार से आप स्वस्थ रहेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

कन्या राशि वालों की खुलेगी बंद किस्मत.. मां लक्ष्मी की होगी कृपा, जानें राशिफल

Source link

You May Have Missed